{"_id":"602fe8d78ebc3ee9771a7c1e","slug":"government-employees-soon-to-get-their-remaining-arrear-of-seventh-pay-scale","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, जल्द मिलेगा सातवें वेतनमान का बकाया एरियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, जल्द मिलेगा सातवें वेतनमान का बकाया एरियर
Fri, 19 Feb 2021 10:05 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 19 Feb 2021 10:05 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य के साढ़े चार लाख से अधिक नियमित सरकारी कर्मचारियों को सातवें वेतनमान के बकाया एरियर का 75 फीसदी हिस्सा मार्च में मिल सकता है। वित्त विभाग ने इसे लेकर नीतिगत फैसले के लिए प्रस्ताव भेज दिया है। बता दें कि राज्य सरकार ने कोरोना वायरस महामारी के चलते सातवें वेतनमान के एरियर की आखिरी किस्त का भुगतान टाल दिया था। यह भुगतान मई 2020 में होना था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार एरियर की राशि प्रथम और द्वितीय श्रेणी के कर्मचारियों के सामान्य भविष्य निधि खाते में जमा कराई जाएगी। वहीं, तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को 50 फीसदी राशि नकद और बाकी उनके सामान्य भविष्य निधि खातों में जमा कराई जाएगी। बता दें कि इन कर्मचारियों के एरियर की 25 फीसदी राशि का भुगतान पिछले साल कर दिया गया था।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि एरियर का भुगतान तीन किस्तों में किया जाना था। पहली दो किस्तों का भुगतान हो चुका है। अब अंतिम किस्त के बकाया 75 फीसदी का भुगतान शेष है। जानकारी के अनुसार इस राशि का भुगतान मार्च में करने को लेकर सैद्धांतिक सहमति बन गई है, अब इस पर केवल नीतिगत सहमति दी जानी बाकी है। बता दें कि इस काम में 1100 करोड़ रुपये लगेंगे।
विज्ञापन
