फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Fourth FIR against 'fake IAS' Tripti Singh: ₹50 lakh swindled under the pretext of securing a hotel lease; bro

फर्जी आईएएस तृप्ति सिंह पर चौथी एफआईआर: होटल लीज दिलाने का झांसा देकर 50 लाख ठगे, भाई और साथी भी आरोपी

Wed, 02 Sep 2026 03:14 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Wed, 02 Sep 2026 03:14 PM IST
सार

फर्जी ट्रेनी आईएएस तृप्ति सिंह पर होटल लीज दिलाने के नाम पर 50 लाख रुपये ठगने की चौथी एफआईआर दर्ज हुई है। भाई और साथी भी आरोपी हैं। पुलिस उसे प्रोडक्शन रिमांड पर लेने अशोकनगर रवाना हो गई है।

विज्ञापन
Fourth FIR against 'fake IAS' Tripti Singh: ₹50 lakh swindled under the pretext of securing a hotel lease; bro
दोस्त के साथ फर्जी ट्रेनी आईएएस अधिकारी तृप्ति सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होटल लीज दिलाने के नाम पर ठगी करने वाली फर्जी ट्रेनी आईएएस अधिकारी तृप्ति सिंह की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। उसके खिलाफ भोपाल के बागसेवनिया थाने में 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी का नया मामला दर्ज हुआ है। यह उसके खिलाफ चौथी एफआईआर है। मामले में तृप्ति के भाई सुधांशु सिंह और साथी प्रखर को भी आरोपी बनाया गया है। इससे पहले अशोकनगर में दो और बागसेवनिया में एक मामला दर्ज हो चुका है।
विज्ञापन


खुद को बताया ट्रेनी आईएएस और अतिरिक्त निदेशक
सिवनी निवासी 31 वर्षीय गगन उपवंशी की शिकायत के अनुसार तृप्ति सिंह, सुधांशु सिंह और प्रखर ने खुद को मध्यप्रदेश पर्यटन में पदस्थ बताकर उनसे संपर्क किया। तृप्ति ने खुद को ट्रेनी आईएएस अधिकारी और मध्यप्रदेश पर्यटन की अतिरिक्त निदेशक बताया। इसके बाद मध्यप्रदेश पर्यटन का होटल लीज पर दिलाने का भरोसा देकर करीब 50 लाख रुपये ले लिए। लंबे समय तक होटल लीज पर नहीं मिलने पर गगन को संदेह हुआ। जानकारी जुटाने पर सामने आया कि तृप्ति आईएएस अधिकारी नहीं है। शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया।
विज्ञापन


पहले भी होटल लीज और नौकरी के नाम पर ठगी का आरोप
बागसेवनिया पुलिस इससे पहले भी तृप्ति और उसके साथियों पर ठगी का मामला दर्ज कर चुकी है। बालाघाट निवासी व्यक्ति की शिकायत पर दर्ज मामले में 39.17 लाख रुपये हड़पने का आरोप है। इसमें होटल और रिसॉर्ट लीज दिलाने के नाम पर 35.30 लाख और नौकरी लगवाने के नाम पर 3.87 लाख रुपये लेने की बात सामने आई थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला ने इसमें से ऑनलाइन केवल एक लाख रुपये वापस किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-सीलिंग का विरोध: कोलार बंद, BMC की अर्थी निकाली, व्यापारी बोले-कार्रवाई नहीं रुकी तो परिवार संग करेंगे आत्मदाह

पूछताछ के लिए अशोकनगर जाएगी पुलिस
सहायक उपनिरीक्षक मनोज शर्मा के अनुसार तृप्ति सिंह पर अशोकनगर में दो मामले पहले से दर्ज हैं। बागसेवनिया थाने में अब उसके खिलाफ दो एफआईआर हो चुकी हैं। पुलिस टीम आरोपी को प्रोडक्शन रिमांड पर लेने के लिए अशोकनगर रवाना हो गई है। न्यायालय से रिमांड मिलने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी। पुलिस को आशंका है कि पूछताछ में ठगी के नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी सामने आ सकती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed