फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Food department takes action against gas refilling centre in Bhopal, 15 cylinders, electronic weighing scales

Bhopal: भोपाल में खाद्य विभाग की गैस रिफिलिंग सेंटर पर कार्रवाई, 15 सिलेंडर, इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे किया जब्त

Thu, 12 Sep 2024 07:38 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Thu, 12 Sep 2024 07:38 PM IST
सार

भोपाल के लालघाटी स्थित 3 गैस रिफिलिंग सेंटर पर गुरुवार को खाद्य विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई की। यहां पर 15 घरेलू-व्यवसायिक सिलेंडर, इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे और अन्य उपकरण जब्त किए गए।

विज्ञापन
Food department takes action against gas refilling centre in Bhopal, 15 cylinders, electronic weighing scales
कार्रवाई करने पहुंची टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के लालघाटी क्षेत्र में रिफिलिंग कर अवैध रूप से घरेलू गैस बेची जा रही थी। 3 गैस रिफिलिंग सेंटर पर गुरुवार को खाद्य विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई की। यहां पर 15 घरेलू-व्यवसायिक सिलेंडर, इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे और अन्य उपकरण जब्त किए गए। पिछले सप्ताह पहले ऐशबाग में कार्रवाई की गई थी।जिला आपूर्ति नियंत्रक मीना मालाकार समेत कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पुष्पराज पाटिल और मयंक द्विवेदी की टीम ने लालघाटी क्षेत्र में सांई कृपा गैस बरेला एवं वासुदेव होम एप्लायंस, रामानंद मार्केट नामक प्रतिष्ठानों पर छापामार कार्रवाई की। यहां से 4 घरेलू, 5 कमर्शियल और 6 अमानक गैस सिलेंडर, 2 इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे, 7 गैस रिफिलिंग के उपकरण जब्त किए गए। जिला आपूर्ति नियंत्रक मालाकार ने बताया, कार्रवाई के बाद प्रकरण तैयार कर एडीएम कोर्ट में प्रस्तुत किए जाएंगे।
विज्ञापन


गैस चूल्हों को सुधारने की थी दुकान
जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक मीना मालाकार ने बताया कि लालघाटी क्षेत्र में दो प्रतिष्ठानों पर घरेलू गैस सिलेंडरों से रिफिलिंग का अवैध काम किया जा रहा है। यह जानकारी मिलते ही विभाग की टीम ने सांई कृपा गैस और वासुदेव होम एप्लायंस प्रतिष्ठानों पर छापामार कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान टीम नजारा देखकर दंग रह गईं। दुकानों पर मुख्य रूप से गैस चूल्हों को सुधारने का काम किया जाता है, लेकिन यहां गैस रिफिलिंग भी की जा रही थी। यहां कुर्सियों और टेबलों के नीचे सिलेंडर छुपाकर रखे थे।
विज्ञापन


भोपाल में 53 प्रकरण दर्ज किए गए
जिला आपूर्ति नियंत्रक मालाकार ने बताया, पिछले डेढ़ साल में भोपाल में 53 प्रकरण दर्ज किए गए। 8 प्रकरणों में अभियोजन की कार्रवाई कराई गई है। करीब 75 लाख रुपए भी जब्त की है। खाद्य विभाग की कार्रवाई से उन लोगों में हड़कंप मच गया, जो गैस रिफिलिंग से जुड़े हैं। कई लोगों ने अपनी दुकानें ही बंद कर दी। एक सप्ताह में यह दूसरी कार्रवाई है। माता मंदिर इलाके में भी सेंटर चल रहा है। जहां भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed