Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Fish can now be identified on the spot: BU secures patent for a portable DNA device; also aids in the investig

अब मौके पर होगी मछलियों की पहचान: बीयू को पोर्टेबल डीएनए डिवाइस का पेटेंट, वन्यजीव अपराधों की जांच में भी राहत

Sun, 29 Nov 2026 11:09 AM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Sun, 29 Nov 2026 11:09 AM IST
सार

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के बायोसाइंस विभाग को मछलियों की डीएनए बारकोडिंग आधारित पहचान के लिए विकसित पोर्टेबल उपकरण का पेटेंट मिला है। डॉ. आरके गर्ग और छह शोधार्थियों के इस नवाचार से मछलियों और अन्य वन्यजीवों की प्रजातियों की पहचान, जैव विविधता संरक्षण और वन्यजीव अपराधों की जांच को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Fish can now be identified on the spot: BU secures patent for a portable DNA device; also aids in the investig
बीयू भोपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मछली की प्रजाति कौन-सी है, किसी जैविक अवशेष का संबंध किस जीव से है या जब्त किया गया मांस किसी संरक्षित वन्यजीव का तो नहीं? ऐसे सवालों के जवाब तलाशने में अब बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का शोध नई दिशा दे सकता है। विश्वविद्यालय के बायोसाइंस विभाग ने डीएनए बारकोडिंग आधारित पोर्टेबल उपकरण विकसित किया है। इस नवाचार को पेटेंट मिला है। इससे मछलियों और अन्य वन्यजीवों की प्रजातियों की आनुवंशिक पहचान को अधिक सुविधाजनक बनाने की संभावनाएं खुली हैं। इस उपकरण का पेटेंट 'पोर्टेबल फिश डीएनए बारकोडिंग एंड आइडेंटिफिकेशन डिवाइस' शीर्षक से प्रदान किया गया है। इस शोध का नेतृत्व बायोसाइंस विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. आरके गर्ग ने किया। उनके साथ शोधार्थियों की टीम भी शामिल रही। यह तकनीक मत्स्य अनुसंधान के साथ जैव विविधता संरक्षण और वन्यजीव अपराधों की जांच में उपयोगी हो सकती है।
विज्ञापन


छोटे से नमूने से खुलेगी प्रजाति की पहचान
डीएनए बारकोडिंग तकनीक में किसी जीव के आनुवंशिक कोड के विशिष्ट हिस्से का विश्लेषण कर उसकी प्रजाति की पहचान की जाती है। इसके लिए त्वचा, मांस, पंख या अन्य जैविक ऊतक का छोटा नमूना लिया जाता है। फिर डीएनए निकालकर पीसीआर तकनीक से उसकी प्रतियां तैयार की जाती हैं। इसके बाद डीएनए अनुक्रम का मिलान अंतरराष्ट्रीय आनुवंशिक डेटाबेस से किया जाता है। इससे संबंधित जीव की प्रजाति की पहचान करने में मदद मिलती है।
विज्ञापन


वन्यजीवों के अवशेष से भी खुल सकता है राज
इस तकनीक का एक महत्वपूर्ण उपयोग वन्यजीव अपराधों की जांच में हो सकता है। अवैध शिकार या वन्यजीवों के अंगों की तस्करी से जुड़े मामलों में जब्त मांस, ऊतक और अन्य जैविक अवशेषों की पहचान की जा सकती है। इससे यह पता लगाने में मदद मिल सकती है कि नमूना किस प्रजाति का है। इसके अलावा बाजार में बिकने वाली मछलियों और समुद्री खाद्य पदार्थों की प्रजाति की पुष्टि तथा मिलावट की जांच में भी यह तकनीक उपयोगी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-कांग्रेस में अब पद नहीं, काम का हिसाब होगा: जीतू पटवारी ने विधानसभा प्रभारियों से मांगी संगठन की रिपोर्ट


छह शोधार्थियों ने भी दिया योगदान
इस पेटेंट में डॉ. आरके गर्ग के साथ शोधार्थी दीपक रघुवंशी, निकिशा महोबिया, गायत्री बाथम, काजल सिंह, शिवानी बागरी और नीलिमा माडामे का योगदान रहा। विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. दीनदयाल बेदिया ने इस उपलब्धि पर डॉ. गर्ग और शोधार्थियों को बधाई दी। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे शोध कार्यों के लिए विश्वविद्यालय की ओर से हरसंभव सहायता देने की बात कही।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed