फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Fine to be imposed if water is found accumulated on vacant plots: Bhopal Collector takes a strict stance; acti

खाली प्लॉट में पानी जमा मिला तो लगेगा जुर्माना: भोपाल कलेक्टर सख्त, लापरवाह सुपरवाइजरों पर होगी कार्रवाई

Tue, 25 Aug 2026 10:37 AM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Tue, 25 Aug 2026 10:37 AM IST
सार

भोपाल में डेंगू-मलेरिया की रोकथाम के लिए प्रशासन सख्त हुआ है। कलेक्टर ने खाली प्लॉटों में पानी जमा मिलने पर नगर निगम को मौके पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर निचले पांच पर्यवेक्षकों को नोटिस दिया जाएगा। साथ ही कुपोषित बच्चों की निगरानी, पल्स पोलियो अभियान, सरकारी कर्मचारियों की आभा पहचान संख्या और टीबी मरीजों के पोषण पर भी बैठक में निर्देश दिए गए।

विज्ञापन
Fine to be imposed if water is found accumulated on vacant plots: Bhopal Collector takes a strict stance; acti
कलेक्टर प्रियंक मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 राजधानी भोपाल में डेंगू-मलेरिया जैसे मच्छरजनित रोगों की रोकथाम को लेकर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने खाली प्लॉटों में जमा पानी का तत्काल निपटारा कराने और लापरवाही मिलने पर मौके पर ही जुर्माना लगाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए नगर निगम को कार्रवाई करने को कहा गया है। जानकारी के लिए बतांदे कि इन दिनों डेंगू-मलेरिया के केस बढ़ने लगे हैं। यही वजह है कि प्रशासन अलर्ट पर है।
विज्ञापन


कुपोषित बच्चों की निगरानी खुद करेंगे कलेक्टर
बैठक में कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत स्वास्थ्य और महिला एवं बाल विकास विभाग की सभी निर्धारित सेवाएं लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। जिस क्षेत्र में अभियान आयोजित होगा, वहां कुपोषित बच्चों के फॉलोअप की निगरानी कलेक्टर स्वयं करेंगे।
विज्ञापन


पोषण सेवाओं में लापरवाही पर नीचे के 5 पर्यवेक्षकों को नोटिस
पोषण सेवाओं की समीक्षा के दौरान स्पष्ट किया गया कि काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। प्रदर्शन में सबसे नीचे रहने वाले पांच पर्यवेक्षकों को नोटिस जारी करने की कार्रवाई की जाएगी वहीं सितंबर में प्रस्तावित पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों की जानकारी दी गई। जिला टास्क फोर्स के माध्यम से अभियान को प्रभावी बनाने और बच्चों तक पहुंच सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-MP में जमकर बरसेंगे बादल: पांच जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट; 20 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

सरकारी कर्मचारियों की स्वास्थ्य पहचान भी बनेगी
कलेक्टर ने जिन शासकीय कर्मचारियों की आभा पहचान संख्या अब तक नहीं बनी है, उनकी पहचान संख्या अभियान चलाकर बनाने के निर्देश दिए। अधिकारियों को इसके लिए शिविर और विशेष अभियान चलाने को कहा गया। वहीं टीबी कार्यक्रम के तहत निक्षय पोषण योजना को मजबूत करने के लिए सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत सहयोग करने वाले संस्थानों के साथ बैठक आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed