फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Emphasis on empowering women through handloom and handicrafts: CM says schemes like Mrignayani will be expand

हैंडलूम-हस्तशिल्प से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर: सीएम बोले- जिला स्तर तक बढ़ेंगे मृगनयनी समेत

Fri, 26 Dec 2025 09:15 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 26 Dec 2025 09:15 PM IST
सार

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हैंडलूम और हस्तशिल्प के जरिए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर देते हुए विभागीय ब्रांड्स के जिला स्तर तक विस्तार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कुटीर एवं ग्रामोद्योग से रोजगार सृजन और प्रदेश की पहचान को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूती मिलेगी।

विज्ञापन
Emphasis on empowering women through handloom and handicrafts: CM says schemes like Mrignayani will be expand
सीएम डॉ. मोहन यादव बैठक लेते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हैंडलूम और हस्तशिल्प से जुड़ी गतिविधियां महिलाओं की दक्षता और हुनर को रोजगार से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि मृगनयनी, विंध्या वैली, कबीरा और प्राकृत जैसे कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग के ब्रांड के विक्रय केंद्रों का विस्तार जिला स्तर तक किया जाए और निजी उद्यमियों व समूहों को फ्रेंचाइजी भी दी जाए।  मुख्यमंत्री शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास में कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: अस्वीकृत का 'अ' हटाकर स्वीकृत किया और सहकारी बैंक से की 65 लाख रुपये की धोखाधड़ी, EOW ने FIR दर्ज की
विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लाडली बहनों और स्व-सहायता समूहों को लूम और चरखे उपलब्ध कराकर चयनित जिलों में पायलट प्रोजेक्ट शुरू किए जाएं। उन्होंने प्रदेश के हैंडलूम और हस्तशिल्प उत्पादों की सोशल मीडिया के माध्यम से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सशक्त प्रस्तुति पर भी जोर दिया। बैठक में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल, अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। बैठक से पहले मुख्यमंत्री को एक जिला-एक उत्पाद (ODOP) के अंतर्गत उत्पाद भेंट किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News:  सीएम डॉ. यादव ने वीर साहिबजादों को नमन किया, शैक्षणिक पाठ्यक्रम में शामिल की जाएगी उनकी गाथा


मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि विभागीय ब्रांड के उत्पादों को मध्यप्रदेश पर्यटन की इकाइयों, प्रमुख धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया जाए। उन्होंने साड़ी पहनने की गौरवशाली परंपरा को बढ़ावा देने के लिए इंदौर की तर्ज पर साड़ी वॉकथान जैसे आयोजन अन्य शहरों में करने के निर्देश दिए। रेशम उत्पादन गतिविधियों के विस्तार और निजी भागीदारी को भी प्रोत्साहित करने को कहा गया। बैठक में बताया गया कि प्रधानमंत्री कार्यालय में अतिथियों को भेंट किए जाने के लिए प्रदेश के महेश्वरी स्टोल का चयन किया गया है, जिसकी मांग विदेशी दूतावासों से भी आ रही है।

ये भी पढ़ें- भोपाल में पेड़ों की कटाई: 40 साल से पुराने एक पेड़ पर रहते हैं 500 जीव, पर्यावरणविद् बोले- लाखों जीवन की हत्या

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि मां अहिल्यादेवी की 300वीं जयंती के अवसर पर महेश्वर किले के डिजाइन पर आधारित 52 विशेष साड़ियों का संग्रह विकसित किया जा रहा है। कुनो चीता अभयारण्य के लिए चीता थीम पर नए गिफ्ट आइटम भी तैयार किए जा रहे हैं। बैठक में पिछले दो वर्षों की उपलब्धियों की जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत 2568 इकाइयों को स्वीकृति, 63 करोड़ का अनुदान और 252 करोड़ का ऋण स्वीकृत हुआ, जिससे 6300 रोजगार बने। कौशल उन्नयन कार्यक्रम में 1710 लोगों को प्रशिक्षण और 1197 को रोजगार मिला। विभाग ने 10 करोड़ का उत्पादन और एम्पोरियम से 23 करोड़ का विक्रय किया। भोपाल में नए एम्पोरियम शुरू हुए और देश-विदेश में प्रदर्शनियां लगाई गईं।

ये भी पढ़ें- MP News: भोपाल मेट्रो में ग्रुप यात्रियों की एंट्री पर ब्रेक, 15-20 से ज्यादा लोग पहुंचे तो टिकट मिलना मुश्किल

आगामी तीन वर्षों की कार्ययोजना में खादी उत्पादन दोगुना करना, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म, खादी मॉल निर्माण, नए एम्पोरियम, 270 मेलों-प्रदर्शनियों का आयोजन और आठ हजार नए रोजगार सृजन का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये प्रयास प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निर्णायक कदम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed