फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Election 2023: Former minister deepak Joshi may join Congress, will decide after 5 may

Election 2023: कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं पूर्व मंत्री जोशी, पत्नी की पुण्यतिथि मनाने के बाद लेंगे निर्णय

Tue, 02 May 2023 07:39 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 02 May 2023 07:39 AM IST
सार

Election 2023: पूर्व मंत्री जोशी के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही है। उनके एक बयान से माना जा रहा है कि पत्नी की दूसरी पुण्यतिथि मनाने के बाद छह मई को वह कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं।

विज्ञापन
Election 2023: Former minister deepak Joshi may join Congress, will decide after 5 may
दीपक जोशी के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें तेज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी के संस्थापकों में शामिल राजनीति के संत कहे जाने वाले प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी के पुत्र व प्रदेश के पूर्व मंत्री दीपक जोशी के भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं। हाल ही में उन्होंने इशारों-इशारों में कांग्रेस में शामिल होने की बात कही। दीपक जोशी ने कहा कि जहां जो, मुझे सम्मान देगा, वहां मैं रहूंगा। उन्होंने स्थानीय मीडिया द्वारा कांग्रेस में शामिल होने को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि अभी मैं भाजपा में हूं,आगे वक्त बताएगा। मेरी पत्नी की दूसरी पुण्यतिथि पांच मई को होनी है। पुण्यतिथि को लेकर एक सप्ताह का कार्यक्रम हम करते हैं। स्व. पत्नी की पुण्यतिथि के कार्यक्रम के बाद ही आगे कब क्या करूंगा, इस पर बात करूंगा। उनके इस बयान के बाद अटकलें लगाई जा रही हैं कि छह मई या इसके बाद दीपक जोशी कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। संभावना है कि वे छह मई को ही पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल होंगे।
विज्ञापन


पिता की विरासत को आगे बढ़ाऊंगा
मीडिया से चर्चा करते हुए पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने कहा कि मैं पिताजी की राजनीतिक विरासत आगे बढ़ाऊंगा। जनता का जो सहयोग पिताजी को मिलता रहा है। उन संबंधों को जीवित रखने के लिए सदैव तत्पर रहूंगा। बता दें,  2018 के चुनाव में दीपक जोशी को कांग्रेस उम्मीदवार मनोज चौधरी ने हरा दिया था। बाद में मनोज चौधरी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए और 2020 में हुए उपचुनाव में चौधरी भाजपा से विधायक बन गए। इसके बाद दीपक जोशी उपेक्षित महसूस कर रहे थे। दो माह पहले उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी अपना दर्द बयां किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed