फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Digvijay warned the ministers, be afraid of God, what will happen the day the chair goes?

MP News: दिग्विजय ने मंत्रियों के लिए कहा- भगवान से तो डरो, भाजपा में सात नेता CM बनने की तैयारी में

Wed, 12 Apr 2023 05:02 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 12 Apr 2023 05:02 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने प्रदेश के मंत्रियों को चेतावनी दे दी। उन्होंने कहा कि भगवान से डरो। जिस दिन कुर्सी जाएगी तो क्या होगा? 
 

विज्ञापन
Digvijay warned the ministers, be afraid of God, what will happen the day the chair goes?
दिग्विजय सिंह सागर में संबोधित करते हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह इस समय प्रदेश के दौरे पर हैं। उन्होंने सागर में जिले के तीन मंत्रियों- गोविंद सिंह राजपूत, गोपाल भार्गव और भूपेंद्र सिंह को सीधे-सीधे चेतावनी दे दी। उन्होंने कहा कि जिस दिन कुर्सी जाएगी, उस दिन क्या होगा? मंत्रियों की दादागिरी चल रही है और इन सबके ऊपर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा बैठे हुए हैं। जरा भगवान से डरो। कुर्सी किसी की नहीं हुई। 

विज्ञापन


दिग्विजय ने भाजपा में संभावित मुख्यमंत्री उम्मीदवारों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा में सात लोग मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं। उन्होंने तो सूट भी सिलवा लिए हैं। इनमें भूपेंद्र सिंह, गोपाल भार्गव, नरोत्तम मिश्रा, नरेंद्र सिंह तोमर, कैलाश विजयवर्गीय और वीडी शर्मा शामिल हैं। सब तैयारी में है कि मौका मिल जाए। लेकिन उन्हें यह मौका नहीं मिलने वाला। नवंबर-दिसंबर में शपथ ग्रहण होगा तो कमलनाथ ही मुख्यमंत्री बनेंगे। 
विज्ञापन


दिग्विजय सिंह पिछले कुछ दिनों से लगातार दोहरा रहे हैं कि कांग्रेस पार्टी का मुख्यमंत्री चेहरा तो कमलनाथ ही हैं। उनका यह भी दावा है कि मध्यप्रदेश में बहुमत के लिए 116 सीटों पर जीत हासिल करनी है। 2023 के चुनावों में कांग्रेस इससे भी अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाएगी। सागर जिले के सुरखी में उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग जनसेवा कम और व्यापार ज्यादा करते हैं। स्वयं-सेवा ज्यादा करते हैं। इससे पहले दिग्विजय सिंह ने बीना और खुरई विधानसभा क्षेत्रों में मंडलम सेक्टर बैठक और कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया। दिग्विजय सिंह उन सीटों पर जाकर कार्यकर्ताओं को एकजुट कर रहे हैं, जहां कांग्रेस लंबे समय से हार रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा महंगाई, बेरोजगारी के मुद्दे पर बात नही करती है। मूल मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए धर्म के नाम पर गुमराह करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने दोहराया कि कांग्रेस का चेहरा कमलनाथ जी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में दिग्विजय सिंह ने कहा कि हर मंडलम-सेक्टर पर महिलाओं को प्राथमिकता देनी होगी। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति, पिछड़े वर्ग को भी ब्लॉक, मंडलम, सेक्टर, बीएलए में अनिवार्य रूप से जगह देना चाहिए। संगठन सबका है इसीलिए सभी अगड़ी-पिछड़ी जातियों के लोगों को संगठन में जोड़ने की आवश्यकता है। सभी को जोड़ेंगे तब मजबूत संगठन बनेगा क्योंकि संगठन में ही शक्ति है। पूर्व मुख्यमंत्री ने समस्त कार्यकर्ताओं की बैठक में अपने चिर परिचित अंदाज में महिलाओं को मंच पर बैठाया व स्वयं कार्यकर्ताओं के साथ सबसे पीछे की कतार में बैठे। उन्होंने सबकी बातें ध्यान से सुनी और उन्हें उनके जवाब दिए।

कार्यकर्ताओं को डरने की जरूरत नहीं 
दिग्विजय सिंह ने खुरई में कार्यकर्ताओं से कहा कि किसी से डरने की जरूरत नही है। मंत्री के खिलाफ बोल नही सकते तो मुझे लिखकर दो। अन्याय नहीं होने देंगे, लड़ेंगे, जीतेंगे। उसके बाद कार्यकर्ताओं ने दिग्विजय से मंत्री द्वारा उन पर किए जा रहे अत्याचार की आपबीती लगभग दो घंटे सुनाई। पूर्व सीएम ने धीरता के साथ सभी कार्यकर्ताओं की बातें सुनी। उनकी निडरता और साहस के लिए उन्हें शाबाशी दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि पहले जब मैं खुरई आया था और अब आया हूं तो अंतर दिखाई दे रहा है। हमारे कार्यकर्ता अब बिना देर घर से निकल रहे हैं। मैं कमलनाथ जी से कहूंगा कि वे एक प्रदेश स्तरीय जनसभा दतिया में और एक जनसभा खुरई में आयोजित करें। पूरे प्रदेश के नेताओं कार्यकर्ताओं को इकट्ठा करें फिर देखते हैं कितने लोगों पर मंत्री जी केस दर्ज करवाते हैं, कितनी सभाएं रोकेंगे, इसीलिए घबराइए मत।


वीडी शर्मा बोले- दिग्विजय जाते हैं तो कांग्रेस के वोट कटते हैं
दिग्विजय के बयान पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि मिस्टर बंटाधार फिर झूठ बोलकर मध्यप्रदेश को दुरावस्था में ले जाने का प्रयास कर रहे हैं। दिग्विजय सिंह खुद कह चुके हैं कि मैं जनता के बीच जाता हूं, तो कांग्रेस के वोट कट जाते हैं। कांग्रेस प्रदेश में जमीन खो चुकी है। जब जमीन ही नहीं बची, तो चाहे दिग्विजय सिंह आएं, कमलनाथ आएं, अरुण यादव हों या कोई भी हो, कौन मुख्यमंत्री बनेगा, कहने में क्या जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed