फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   digvijay singh targeted congress workers while slamming pm narendra modi in rajgarh

पीएम मोदी पर निशाना साध रहे थे दिग्विजय सिंह, बोले- मध्यप्रदेश में सो रहे कांग्रेसी

Sat, 26 Dec 2020 03:28 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: कुमार संभव Updated Sat, 26 Dec 2020 03:28 PM IST
विज्ञापन
digvijay singh targeted congress workers while slamming pm narendra modi in rajgarh
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह। - फोटो : PTI
कृषि कानूनों के विरोध में विपक्ष लगातार मोदी सरकार को घेरने की कोशिश में लगा है। इस बीच किसानों के आंदोलन का हवाला देते हुए कांग्रेस के दिग्गज नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी पर निशाना साधा, लेकिन इस दौरान वह अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं पर तंज कस बैठे। उन्होंने कहा कि हरियाणा और पंजाब के किसान कृषि कानून का विरोध कर रहे हैं, लेकिन मध्यप्रदेश में कांग्रेसी सो रहे हैं। 
विज्ञापन


रायगढ़ की सभा में बोले दिग्गी
जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह 24 दिसंबर को राजगढ़ में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र को कृषि कानूनों के लिए आड़े हाथों लिया। दिग्विजय सिंह बोले कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के किसानों पर बहुत अन्याय कर रहे हैं। इसके चलते हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के किसान कृषि कानूनों के विरोध में सड़क पर उतर आए हैं, लेकिन मध्यप्रदेश के किसान भोले-भाले हैं। यहां तो कांग्रेसी भी सो रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सलाह देते हुए कहा कि किसान विरोध कानून के खिलाफ आप लोग आवाज उठाइए। 
विज्ञापन


राजगढ़ में यूथ कांग्रेस ने निकाली यात्रा
बता दें कि किसानों को मुआवजा नहीं मिलने के विरोध में यूथ कांग्रेस ने राजगढ़ में प्रदर्शन किया और यात्रा निकाली। इस यात्रा को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने हरी झंडी दिखाई। गौरतलब है कि कृषि कानूनों के विरोध में कई राज्यों के किसान करीब एक महीने से विरोध कर रहे हैं। इसके तहत उन्होंने दिल्ली की सीमाओं पर डेरा डाल रखा है। किसान कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं और वे अपनी मांगों से पीछे हटने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed