फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Digvijay Singh Says atmosphere goes against me some friends of Congress also create this atmosphere

MP Politics: दिग्विजय बोले- मेरे खिलाफ माहौल चलता है, कांग्रेस के कुछ मित्र भी यह माहौल बनाते हैं

Tue, 14 Feb 2023 09:48 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 14 Feb 2023 09:48 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ माहौल चलता है। कांग्रेस के कुछ मित्र भी यह माहौल बनाते हैं।

विज्ञापन
Digvijay Singh Says atmosphere goes against me some friends of Congress also create this atmosphere
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ माहौल चलता है। मीडिया चलाती है। भाजपा चलाती है। कांग्रेस के कुछ मेरे मित्र भी चलाते हैं। दिग्विजय सिंह को मत भेजिये। इनसे वोट कट जाएंगे। इसके बाद भी मैंने दौरा किया और सरकार कांग्रेस की बन गई। 

विज्ञापन


दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को एक इंटरव्यू में कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने रामचरित मानस और तुलसीदास पर चल रहे विवाद के बीच कहा कि धर्म हमेशा से आस्था का प्रश्न रहा है। जिसमें जिसकी आस्था है, उसमें हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए। मैं तो रामचरित मानस और तुलसीदास को मानता हूं। यह मेरी आस्था का प्रश्न है। यह सनातन धर्म का कैरेक्टर है। इस देश में धार्मिक, जातीय और क्षेत्रीय आधार पर विविधता है। किसी पर भी एक बात थोपी नहीं जा सकती कि इसकी पूजा करो, इसकी मत करो।  
विज्ञापन


भारत जोड़ो यात्रा से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक कैडर बेस्ड पार्टी नहीं है। मूवमेंट से निकली पार्टी है। जब तक कोई मूवमेंट नहीं होता, तब तक कांग्रेस पार्टी आगे नहीं बढ़ती है। भारत जोड़ो यात्रा भी एक मूवमेंट है। कुछ लोग इसे वोट पॉलिटिक्स से जोड़ते हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए। यह सिर्फ एक मूवमेंट है, पॉजिटिव मूवमेंट है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed