फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   A woman corporate worker was duped of Rs 11 lakh by luring her with an online job offer in an Instagram reel.

Cyber Crime: इंस्टाग्राम रील में ऑनलाइन जॉब का लालच देकर महिला से ठगे 11 लाख, टास्क के नाम पर खाली किया खाता

Mon, 27 Oct 2025 11:03 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Mon, 27 Oct 2025 11:03 PM IST
सार

भोपाल के कोलार क्षेत्र की महिला ऑनलाइन जॉब के झांसे में आकर साइबर ठगी का शिकार हो गई। इंस्टाग्राम लिंक से जुड़े जालसाजों ने पहले छोटे टास्क के जरिए भरोसा जीता, फिर टास्क फेल बताकर पैसे जमा कराए। कुछ दिन बाद महिला के बैंक खाते से 11 लाख रुपये उड़ा लिए गए।

विज्ञापन
A woman corporate worker was duped of Rs 11 lakh by luring her with an online job offer in an Instagram reel.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के कोलार थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला को ऑनलाइन जॉब का झांसा देकर साइबर जालसाजों ने अपने जाल में फंसाया और बैंक खाते से करीब ग्यारह लाख रूपए निकाल लिए। महिला पहले एक कार्पोरेट कंपनी में कार्य करती थी। वर्तमान में घर में रहती है। उसने इंस्टाग्राम रील देखते समय ऑनलाइन जॉब का एक मैसेज देखा और उसी के साथ दी गई लिंक के जरिए जालसाजों के संपर्क में आई थी। पहले तो जालसाजों ने अपने चंगुल में फंसाने के लिए फटाफट टास्क देते और टास्क पूरा होने के बाद तुरंत महिला के बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर कर देते थे। कुछ दिनों बाद टास्क ऐसा देने लगे कि पूरा ही नहीं हो रहा था। इसके कुछ दिन बाद ही अचानकमहिला के बैंक खाते से करीब ग्यारह लाख रूपए गायब हो गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- गिरफ्त में आतंकी: ISIS के लिए सोशल मीडिया चलाता था सैय्यद अदनान, भड़काऊ वीडियो डालकर भटका रहा था युवाओं को
विज्ञापन


साइबर क्राइम पुलिस के अनुसार 25 वर्षीय दीपा टिलवानी कोलार क्षेत्र में परिवार के साथ रहती हैं। पहले वह एक कार्पोरेट कंपनी में कार्य करती थीं। कुछ सप्ताह पहले वह मोबाइल में इंस्टाग्राम पर रील देख रही थी। तभी एक वर्क फ्रॉम होम का विज्ञापन आ गया। विज्ञापन पर क्लिक किया तो डिटेल जानकारी के लिए वेबसाइट खुल गई। वेबसाइट में दिए गए मोबाइल नंबर पर जब फरियादिया ने संपर्क कियातो उन्हें अलग-अलग टेलीग्राम चैनलों से जोड़कर ऑनलाइन जॉब दियि गया। महिला को पहले आसान टास्क दिए जाते, जो पूरा लेती। टास्क पूरा करने के बाद उसे तय राशि सौ-दौ सौ रूपए आ जाते। इसके बाद जब महिला को ठगों पर विश्वास हो गया कि वह लाखों कमा सकती है जो उसने टास्क पूरा करने वाला ऐप डाउनलोड कर लिया। टीना से दिए जाने वाले टास्क पूरा करती और राशि बढ़कर मिलती जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- केरवा डैम में मिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर का शव, भाई को बैंक और फोन का पासवर्ड बताकर की आत्महत्या

एक टास्क में फेल होने के बाद हुई ठगी
एक टास्क को टीना पूरी नहीं कर पाईं तो उन्हें बताया गया कि टास्क पूरा करने के लिए अब आपको अधिक राशि जमा करनी पड़ेगी। इसके बाद टीना ने तय राशि जमा कर दी। इसके बाद किसी न किसी प्रकार की कमी बताकर टीना का टास्क फेल किया जाने लगा और अपनी मेहनत की राशि प्राप्त करने के लिए टीना जालसाजों की मुंहमांगी रकम बैंक में जमा करने लगीं। इस तरह करीब 50 हजार से अधिक राशि जब टीना की ऑनलाइन टास्क पूरा करने में फंस गए तो उन्होंने टास्क लगाना बंद कर दिया। इसके कुछ दिन बाद देखा तो उनके बैंक खाते से ग्यारह लाख रूपए निकल गए थे। यह राशि अलग-अलग बैंक खातों में जमा की गई है। शिकायत के बाद भोपाल साइबर क्राइम सेल ने अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जालसाजों का पता लगाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed