{"_id":"68ff41edfb9c0211cb0f7300","slug":"bhopal-news-youth-arrested-from-bhopal-on-suspicion-of-links-with-isis-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरफ्त में आतंकी: ISIS के लिए सोशल मीडिया चलाता था सैय्यद अदनान, भड़काऊ वीडियो डालकर भटका रहा था युवाओं को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरफ्त में आतंकी: ISIS के लिए सोशल मीडिया चलाता था सैय्यद अदनान, भड़काऊ वीडियो डालकर भटका रहा था युवाओं को
Mon, 27 Oct 2025 03:27 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 27 Oct 2025 03:27 PM IST
सार
पुलिस जांच में पता चला कि अदनान फर्जी पहचान से सोशल मीडिया अकाउंट चलाकर उग्रवादी वीडियो प्रसारित करता था। कथित तौर पर सीरिया स्थित ISIS कमांडर से संपर्क में था। स्पेशल सेल को उसके घर से कट्टरपंथी साहित्य और लैपटॉप भी मिला।
विज्ञापन
भोपाल में आतंकी को पकड़ा गया है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ISIS का सदस्य होने के शक में भोपाल से गिरफ्तार किये गए सैय्यद अदनान को लेकर जांच एजेंसियों ने एक और खुलासा किया है। एजेंसियों से जुड़े सूत्रों का कहना है कि सैय्यद अदनान ISIS का सोशल मीडिया चलाता था। वो सोशल मीडिया में भड़काऊ वीडियो डालता था। इससे वो आसानी से युवकों को टारगेट कर लेता था। इस तरह से वो एक नेटवर्क तैयार करने में लगा हुआ था।
विज्ञापन
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि जमानत मिलने के बाद वह चरमपंथी सामग्री पोस्ट करने और समान विचारधारा वाले युवकों को भर्ती करने की गतिविधियों में तेजी ले आया। इससे पहले वह जिहादी पेज और चैनलों को फॉलो करने लगा था। इसी दौरान ISIS की विचारधारा से प्रभावित हो गया। सीए का स्टूडेंट सैयद अदनान ISIS के लिए सोशल मीडिया हैंडलर के तौर पर काम करता था। वे आईएसआईएस से जुड़ी जेहादी वीडियो इंटरनेट से जुटाने का काम करता था। इन वीडियोज में मजहब के नाम पर मर मिटने जैसी तकरीरें होती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- डॉक्टरों तक दवा पहुंचाने वाला फार्मा कंपनी का MR गिरफ्तार, SIT करेगी कमीशन नेटवर्क की जांच
सीरियाई ISIS कमांडर के संपर्क में रहते थे
दोनों ही सिग्नल ऐप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए सीरियाई ISIS कमांडर के संपर्क में रहते थे। वहां से मिले निर्देश के अनुसार वीडियोज को अलग-अलग सोशल मीडिया ग्रुप पर शेयर करने का काम किया जाता था। फर्जी पहचान से बनाए गए यूट्यूब चैनल्स पर भी इन वीडियोज को प्रचारित और प्रसारित किया जाता था। भोपाल का अदनान सात महीने पहले ही दिल्ली के अदनान के संपर्क में आया था।
धार्मिक कट्टरपंथ से जुड़ी किताबें मिलीं
जानकारी के अनुसार सैय्यद अदनान भोपाल के करोंद इलाके में रहता है। उसने बारहवीं कक्षा तक पढ़ाई की है। 10 साल की उम्र तक मदरसे में पढ़ा है। इसके बाद इसका झुकाव कट्टरपंथ की तरफ बढ़ता चला गया। अदनान को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 18 अक्तूबर की सुबह चार बजे उसके घर से गिरफ्तार किया था। उसके कमरे से धार्मिक कट्टरपंथ से जुड़ीं किताबें भी मिली थीं। पुलिस उसका एक लैपटॉप भी ले गई है। अदनान ने इंस्टाग्राम पर खिलजी नाम से एक फेक आईडी भी बना रखी थी।
