{"_id":"68fe57884dfc828413073bfd","slug":"bhopal-news-software-engineer-found-dead-in-kerwa-dam-sent-bank-and-phone-password-to-brother-before-suicid-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: केरवा डैम में मिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर का शव, भाई को बैंक और फोन का पासवर्ड बताकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: केरवा डैम में मिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर का शव, भाई को बैंक और फोन का पासवर्ड बताकर की आत्महत्या
Sun, 26 Oct 2025 10:47 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 26 Oct 2025 10:47 PM IST
सार
बेंगलुरू में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी कर रहे एक युवक का शव केरवा डैम में मिला है। युवक अपने घर ग्वालियर जाने के लिए निकला था लेकिन भोपाल में रुक गया। मृतक ने अपने भाई को मैसेज करके आत्महत्या करने की जानकारी दी थी।
विज्ञापन
सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने की आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी भोपाल के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर का शव केरवा डैम में मिली है। उसने लापता होने के एक दिन बाद भाई को अपना बैंक खाता नंबर और फोन का पासवर्ड बताया था। पुलिस गुमशुदी दर्ज करने के बाद उसकी तलाश कर ही रही थी कि उसकी लाश केरवा डैम में तैरती मिली। रातीबड़ पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Mandla News: कान्हा टाइगर रिजर्व में बाघ की खाल तस्करी का भंडाफोड़, वन विभाग और पुलिस ने तीन को धर दबोचा
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार 24 वर्षीय हर्ष तिवारी ग्वालियर जिले के लश्कर का रहने वाला था और बेंगलुरु में रहकर सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट का काम कर रहा था। 21 अक्टूबर को वह बेंगलुरू से ग्वालियर के लिए चला था और ग्वालियर न जाकर भोपाल में रुक गया और यहां कोलार थाना क्षेत्र स्थित होटल प्राइड में कमरा लेकर ठहरा था। इसके बाद 22 अक्टूबर को वह होटल से लापता हो गया।
विज्ञापन
होटल से निकलने से पहले उसने ग्वालियर में रहने वाले भाई को मैसेज करके बताया था कि वह आत्महत्या करने जा रहा है। हर्ष ने अपने भाई को अपने बैंक खाते का नंबर और फोन का पासवर्ड भी मैसेज के जरिए बताया था, साथ ही उसने खुद के भोपाल में होने की भी जानकारी दी थी। इसके बाद भाई भोपाल पहुंचा और शनिवार को उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। शनिवार शाम को ही उसका शव केरवा डैम से रातीबड़ पुलिस ने बरामद किया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।
