{"_id":"64207c5021b295e447023405","slug":"cricket-mahakumbh-friends-club-rahatgarh-won-the-final-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट महाकुंभ: फाइनल में फ्रेंड्स क्लब राहतगढ़ ने बाजी मारी, मित्रता क्लब सुरखी रही उपविजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट महाकुंभ: फाइनल में फ्रेंड्स क्लब राहतगढ़ ने बाजी मारी, मित्रता क्लब सुरखी रही उपविजेता
Sun, 26 Mar 2023 10:39 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 26 Mar 2023 10:39 PM IST
सार
गत तीन माह से सुरखी विधानसभा क्षेत्र में चल रहे मंत्री ट्रॉफी क्रिकेट महाकुंभ का फाइनल मुकाबला राहतगढ़ के सरदार वल्लभ भाई पटैल स्टेडियम में हुआ। क्रिकेट महाकुंभ की विजेता टीम फ्रेंड्स क्लब राहतगढ़ रही।
विज्ञापन
आकाश सिंह राजपूत को विश्व का सबसे बड़ा टूर्नामेंट कराने का विश्व रिकॉर्ड का खिताब दिया गया।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्रिकेट सिर्फ शहरों के लिए नहीं बल्कि गांव के लिए भी है। जहां से एक से एक होनहार खिलाड़ी आ रहे हैं और इस सुरखी विधानसभा क्षेत्र में राजस्व एवं परिवहन मंत्री एवं आकाश सिंह राजपूत द्वारा इन खिलाड़ियों को मंच दिया जा रहा है जो भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।
यह बात केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुत्र एवं क्रिकेट एसोसिएशन ग्वालियर डिवीजन के उपाध्यक्ष एवं मेंबर मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन महाआर्यमन सिंधिया ने क्रिकेट महाकुंभ के अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र से मेरा नाता प्यार का, परिवार का, मिट्टी का और पीढ़ियों का है। महाआर्यमन सिंधिया का जगह जगह बुंदेली परंपरा से भव्य स्वागत किया गया। गौरतलब है कि गत तीन माह से सुरखी विधानसभा क्षेत्र में चल रहे मंत्री ट्रॉफी क्रिकेट महाकुंभ का फाइनल मुकाबला राहतगढ़ के सरदार वल्लभ भाई पटैल स्टेडियम में हुआ। इसमें केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुत्र महाआर्यमन सिंधिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी फ्रेंड्स क्लब राहतगढ़ ने की, जिसने 94 रन का लक्ष्य रखा लेकिन मित्रता क्लब सुरखी 87 रन ही बनाकर ऑलआउट हो गई। क्रिकेट महाकुंभ की विजेता टीम फ्रेंड्स क्लब राहतगढ़ रही।प्लेयर ऑफ द मैच जागृत रहे।
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड लंदन की टीम ने दिया खिताब
मंत्री ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट महाकुंभ में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड लंदन की टीम ने महामुकाबले में शामिल होकर आकाश सिंह राजपूत को विश्व का सबसे बड़ा टूर्नामेंट कराने का विश्व रिकॉर्ड का खिताब दिया। इस टूर्नामेंट में 609 टीमें तथा 10000 से अधिक खिलाड़ी तथा समिति के सदस्य रहे, जिसका विश्व रिकॉर्ड सुरखीवासियों के नाम रहा। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में यह विश्व का सबसे बड़ा टूर्नामेंट के नाम से दर्ज हो चुका है, जिसका खिताब टीम द्वारा मंच से आकाश सिंह राजपूत को महाआर्यमन सिंधिया, राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत की मौजूदगी में प्रदान किया गया।
विज्ञापन
खिलाड़ियों को रोजगार दिलाने कंपनियों से बात करूंगा
महाआर्यमन सिंधिया ने कहा कि खिलाड़ियों के लिए रोजगार के अवसर प्रदान करने हेतु अनेक कंपनियों से बात की है ताकि खिलाड़ियों के लिए रोजगार के अवसर मिल सकें। महाआर्यमन सिंधिया ने राजस्व एवं परिवहन मंत्री तथा आकाश सिंह राजपूत को बधाई देते हुए कहा कि आप लोग गांव की प्रतिभा के लिए मंच दे रहे हैं जिस तरह एक जौहरी हीरे को परखता है, उसी तरह आप लोग इस प्रकार के आयोजन करके अपने क्षेत्र के खिलाड़ी रूपी हीरों को मंच प्रदान कर रहे हैं।