{"_id":"62d96595c338c4331a23e72f","slug":"corona-vaccination-booster-dose-campaign-started-cm-said-will-run-vaccination-campaign-together-with-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona Vaccination: MP में बूस्टर डोज अभियान शुरू, सीएम ने कहा- लोगों के साथ लेकर चलाएंगे वैक्सीनेशन महाअभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona Vaccination: MP में बूस्टर डोज अभियान शुरू, सीएम ने कहा- लोगों के साथ लेकर चलाएंगे वैक्सीनेशन महाअभियान
Fri, 22 Jul 2022 01:01 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 22 Jul 2022 01:01 PM IST
सार
सीएम ने जनता से अपील की है कि कोविड से सुरक्षा चक्र के लिए प्रिकॉशन डोज़ जरूर लगवाएं।
विज्ञापन
भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बूस्टर डोज़ के राज्य स्तरीय अभियान का शुभारंभ किया।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में कोरोनारोधी टीके के लिए एक बार फिर अभियान चलाया जा रहा है। कोविड वैक्सीन अमृत महोत्सव अंतर्गत निशुल्क बूस्टर डोज़ के राज्य स्तरीय अभियान का 21 जुलाई से शुभारंभ हुआ। सीएम ने जनता से अपील की है कि कोविड से सुरक्षा चक्र के लिए प्रिकॉशन डोज़ जरूर लगवाएं।
विज्ञापन
भोपाल में आयोजित एक समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बूस्टर डोज़ के राज्य स्तरीय अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर उन्होंने कहा कि मेरी सभी पात्र नागरिकों से अपील है कि बूस्टर डोज़ लगवाने के इस अभियान को सफल बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी अवश्य निभाएं। चौहान ने वैक्सीनेशन सेंटर का अवलोकन कर टीका लगवाने आए नागरिकों का हालचाल भी जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम शिवराज ने कहा कि आज हम कोविड वैक्सीनेशन अमृत महोत्सव का शुभारंभ कर रहे हैं। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उनके नेतृत्व में हमने जिस ढंग से कोविड की लड़ाई लड़ी पूरी दुनिया उससे आश्चर्यचकित है। मुझे बताते हुए प्रसन्नता है कि मध्य प्रदेश में जनता, स्वयंसेवी संस्थाओं और विभाग के सहयोग से 12.15 करोड़ डोज़ लग चुके हैं। इस उपलब्धि के लिए प्रदेश की जनता, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों का आभार प्रकट करता हूं। मेरी अपील है कोविड से सुरक्षा चक्र के लिए प्रिकॉशन डोज़ जरूर लगवाएं।
सीएम ने कहा कि हमने तय किया है आगामी 27 जुलाई, 3 अगस्त, 17 अगस्त, 31 अगस्त, 14 सितंबर और 28 सितंबर को जनभागीदारी से मध्य प्रदेश में वैक्सीनेशन महाअभियान चलाया जाएगा। सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से भी अपील है कि आपके क्षेत्र में एक भी पात्र नागरिक बिना वैक्सीनेशन के न रहे। भारत सरकार ने 16 जुलाई से लेकर 30 सितंबर तक 75 दिनों तक अभियान चलाने का फैसला किया है। मध्यप्रदेश में भी हम दृढ़ संकल्पित हैं। मैं सभी समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों, क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी समेत सभी से हृदय से अपील करता हूं कि पात्र भाई-बहनों को वैक्सीनेशन सेंटर पर लेकर जरूर आइए।
