फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Congress made a big allegation regarding PM Shri Air Service Scheme in the state, people are being made to tra

MP NEWS : प्रदेश में पीएम श्री वायुसेवा योजना को लेकर कांग्रेस का बड़ा आरोप, टॉयलेट वाली सीट पर करा रहे यात्रा

Wed, 24 Jul 2024 07:49 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Wed, 24 Jul 2024 07:49 PM IST
सार

प्रदेश में पिछले माह शुरू हुई पीएम श्री वायुसेवा को लेकर कांग्रेस नेता ने बड़ा आरोप लगया है। बच्चों को टॉयलेट वाली सीट पर बैठाने का आरोप लगाया है। योजना को पूरी तरह फैल बताया है। 

विज्ञापन
Congress made a big allegation regarding PM Shri Air Service Scheme in the state, people are being made to tra
पीसीसी में प्रेस वार्ता करते कांग्रेस प्रवक्ता अब्बास हफीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 मध्य प्रदेश में पिछले माह शुरू हुई पीएम श्री वायुसेवा को लेकर कांग्रेस नेता ने बड़ा आरोप लगया है। भोपाल पार्टी ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस प्रवक्ता अब्बास हफीज ने कहा कि 'पिछले हफ्ते मैंने परिवार के साथ भोपाल से जबलपुर की यात्रा की। मेरे बच्चों को टॉयलेट वाली सीट मिली थी। ये बहुत शर्मिंदगी भरा अनुभव था। पीएम श्री वायुसेवा योजना में अटैच्ड फ्लाई ओला कंपनी के 4 सीटर प्लेन में 6 पैसेंजर्स को ले जाया गया। स्टाफ सीट और प्लेन के पिछले हिस्से में टॉयलेट पर सीट लगाकर यात्रा कराई जा रही है। यात्रियों को सीट नंबर असाइन नहीं होते। जो पहले पहुंच जाता है, वो आगे की सीट पर बैठ जाता है। बाद में पहुंचने वाले को टॉयलेट सीट मिली है। उन्होंने दावा किया है कि सरकार की यह योजना पूरी तरह फेल हो गई है। बुकिंग नहीं मिल रही है जबकि डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला ने एक प्रेस वार्ता में दावा किया था कि  अगले दो महीने तक पूरी सीटें फुल हैं। प्रदेश के 8 शहरों के लिए 1 महीने पहले  पीएम श्री वायुसेवा योजना शुरू की गई है।

विज्ञापन

तीन शहरों में बंद हुई पीएमश्री फ्लाइटें
अब्बास हफीज ने मीडिया को कंपनी की वेबसाइट दिखाते हुए कहा, 'कंपनी सिर्फ एक सप्ताह की ही बुकिंग ओपन कर रही है। 25-26 जुलाई की तारीखों में सारी सीट खाली दिख रही हैं। ये सेवा 7 शहरों के लिए शुरु की गई थी। अब सिर्फ 4 जगहों से यह विमान सेवा चल रही है। उज्जैन की फ्लाइट बंद कर दी गई है। 25 जुलाई को भोपाल-इंदौर की सभी 6 सीट खाली हैं। 26 जुलाई को रीवा से जबलपुर की सारी सीट खाली हैं। उपमुख्यमंत्री जी ने झूठ बोला है। आगामी तारीखों में लगभग 95 प्रतिशत सीट खाली हैं।

विज्ञापन

 

 डिप्टी सीएम दावे झूठे साबित
अब्बास हफीज ने डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला का एक वीडियो दिखाते हुए कहा कि उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने झूठ बोला कि 2 महीने की एडवांस बुकिंग चल रही है। प्रदेश सरकार की योजनाएं सिर्फ कागज पर ईवेंट बनाने के लिए होती हैं। सरकार ने पीएम श्री वायुसेवा बडे़ धूमधाम से शुरू की थी। दावा किया गया था कि मध्यप्रदेश को जोड़ने के लिए सस्ता सफर होगा। लेकिन, 1 महीने बाद इस योजना में दिया जा रहा किराए में 50% डिस्काउंट खत्म कर सिर्फ 20% छूट दी जा रही है। अब इस सेवा में बुकिंग तक नहीं हो रही, क्योंकि किराया बहुत ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
 
20% डिस्काउंट दिया जा रहा है, बड़े भ्रष्टाचार की बू आ रही
अब्बास ने बताया कि सीएम डॉ. मोहन यादव ने 1 महीने पहले भोपाल - जबलपुर पीएमश्री फ्लाइट की शुरुआत की थी। शुरुआती 30 दिन किराए में 50% डिस्काउंट दिया गया। अब 20% डिस्काउंट दिया जा रहा है। सरकार को जनता के सामने यह स्पष्ट करना चाहिए कि ये सेवा और शहरों में बढ़ाने की बात कही गई थी, लेकिन सेवा बंद क्यों की जा रही है? जिस कंपनी को ये काम मिला है, क्या इनकी फ्लाइट को भोपाल, इंदौर में खड़ा करने के लिए किराया लिया जा रहा है या उसे फ्री कर दिया गया है। इसमें एक बडे़ भ्रष्टाचार की बू आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed