{"_id":"69ca7ab0a53bc54c1808400b","slug":"congress-launches-protest-against-inflation-workers-take-to-the-streets-in-bhopal-adorned-with-garlands-of-l-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई पर कांग्रेस का हल्ला बोल: भोपाल में गले में बल्ब और सब्जियों की माला पहन सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई पर कांग्रेस का हल्ला बोल: भोपाल में गले में बल्ब और सब्जियों की माला पहन सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता
Mon, 30 Mar 2026 07:01 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari
न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Mon, 30 Mar 2026 07:01 PM IST
सार
भोपाल में कांग्रेस ने महंगाई के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन करते हुए भैंस के आगे बीन बजाई, गले में बल्ब और सब्जियों की माला पहनकर सरकार पर निशाना साधा और कीमतों पर जल्द नियंत्रण नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी भोपाल में बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने अनोखे अंदाज में जोरदार प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में रोशनपुरा चौराहा पर कार्यकर्ता भैंस के आगे बीन बजाते, गले में बल्ब लटकाते और सब्जियों की माला पहनकर सड़कों पर उतरे।
अनोखे प्रदर्शन से दिया संदेश
इस प्रतीकात्मक प्रदर्शन के जरिए कांग्रेस ने यह संदेश देने की कोशिश की कि सरकार महंगाई जैसे गंभीर मुद्दे पर जनता की आवाज सुनने के बजाय अनदेखी कर रही है। “भैंस के आगे बीन” के जरिए कार्यकर्ताओं ने सरकार पर जनता की पीड़ा न समझने का आरोप लगाया।
भैंस के पोस्टर के सामने बजी बीन
प्रदर्शन के दौरान भैंस के पोस्टर के सामने बीन बजाकर विरोध दर्ज कराया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना ने कहा कि आज महंगाई के खिलाफ यहां “महंगाई की प्रदर्शनी” लगाई गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भैंस रूपी सरकार के आगे बीन बजाकर महंगाई कम करने की मांग की जा रही है, लेकिन सरकार जनता की समस्याओं को सुनने के बजाय नजरअंदाज कर रही है। सक्सेना ने कहा कि जनता ने जिस भरोसे के साथ सरकार को मैंडेट दिया, उसी जनता पर अब महंगाई बढ़ाकर बोझ डाला जा रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें-साथ चलने का बनाया दबाव, मना करने पर भड़के आरोपी; समझाने पर युवक को चाकुओं से गोद डाला
गैस-बिजली-पेट्रोल के दामों पर घेरा,बड़े आंदोलन की चेतावनी
प्रदर्शन का नेतृत्व प्रवीण सक्सेना ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने घरेलू गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों, बिजली दरों में लगातार बढ़ोतरी और पेट्रोल-डीजल की महंगाई को लेकर जमकर नारेबाजी की। प्रवीण सक्सेना ने कहा कि पेट्रोल, डीजल, गैस और अब बिजली की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। यदि इस पर जल्द रोक नहीं लगी, तो कांग्रेस जनता के साथ सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेगी।
यह भी पढ़ें-उपद्रवियों पर कार्रवाई की मांग, विधायक मसूद पुलिस कमिश्नर से मिले, बोले- माहौल खराब करने की कोशिश
आम जनता की बढ़ी मुश्किलें
कांग्रेस नेताओं का कहना था कि महंगाई ने आम आदमी की जिंदगी मुश्किल कर दी है। रसोई का बजट बिगड़ चुका है और सब्जियों से लेकर ईंधन तक हर चीज महंगी होती जा रही है। गले में बल्ब लटकाकर बिजली बिलों में बढ़ोतरी का विरोध जताया गया, जबकि सब्जियों की माला पहनकर रोजमर्रा की जरूरतों के महंगे होने का संदेश दिया गया।