फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal Murder Case Youth Stabbed to Death After Refusing to Accompany Accused

भोपाल में आधी रात हत्या: साथ चलने का बनाया दबाव, मना करने पर भड़के आरोपी; समझाने पर युवक को चाकुओं से गोद डाला

Mon, 30 Mar 2026 02:57 PM IST
Sabahat Husain न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Sabahat Husain Updated Mon, 30 Mar 2026 02:57 PM IST
सार

भोपाल के अशोका गार्डन में बीच-बचाव करने पहुंचे 35 वर्षीय युवक विजय मेवाड़ा की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया, लोगों ने चक्काजाम किया, जबकि पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया।

विज्ञापन
Bhopal Murder Case Youth Stabbed to Death After Refusing to Accompany Accused
मृतक (चंदन लगा हुआ) और आरोपी (कुर्ते और चश्मे में) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में रविवार और सोमवार की दरमियानी रात एक युवक की बीच सड़क पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सुभाष कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय विजय मेवाड़ा की अशोका गार्डन और कोलार में चाय की दो दुकानें थीं। रविवार देर रात करीब डेढ़ बजे वह होटल बंद कर अपने कर्मचारियों को छोड़ने प्रगति नगर जा रहा था। सुभाष नगर के पास पहले से मौजूद आसिफ उर्फ बम, फरमान, कालू और इमरान ने उसके कर्मचारियों से साथ चलने का दबाव बनाया, लेकिन उन्होंने मना कर दिया।

विज्ञापन

इस बात से नाराज होकर आरोपियों ने कर्मचारियों के साथ बदसलूकी शुरू कर दी। अपने कर्मचारियों को बचाने के लिए विजय मेवाड़ा बीच-बचाव करने पहुंचे। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल विजय को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: स्कूल खुलते ही सक्रिय हुआ फर्जी किताबों का नेटवर्क, चार गुना ज्यादा कीमत पर बेच रहे, जांच में खुलासा

घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। सोमवार सुबह हिंदू संगठनों के साथ मिलकर सुभाष कॉलोनी में चक्काजाम किया गया और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग उठाई गई। हमीदिया अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान भी परिजनों ने हंगामा किया, हालांकि पुलिस अधिकारियों की समझाइश के बाद स्थिति नियंत्रित हो गई।

अशोका गार्डन थाना प्रभारी अनुराग लाल के अनुसार, तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि मुख्य आरोपी आसिफ उर्फ बम की तलाश जारी है। पुलिस ने जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed