फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Collectors took to the streets of Bhopal for clean air

Bhopal news: अब नहीं जलेगी तंदूर भट्टी, स्वच्छ हवा के लिए सड़क पर उतरे कलेक्टर

Wed, 22 Nov 2023 12:21 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 22 Nov 2023 12:21 PM IST
सार

Bhopal: भोपाल में बढ़ते वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन और नगर निगम एक्शन मोड पर है। कलेक्टर आशीष सिंह खुद इसके लिए मोर्चा संभाले हुए हैं। बुधवार को भी उन्होंने कार्रवाई की और निर्देश दिए। 

विज्ञापन
Collectors took to the streets of Bhopal for clean air
स्वच्छ हवा के लिए सड़क पर उतरे कलेक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अगर आप तंदूरी रोटी के शौकीन हैं तो अब आप को इसका स्वाद चखने नहीं मिलेगा। भोपाल में बढ़ते वायु प्रदूषण को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने एक बड़ा कदम उठाया है। होटलों, रेस्टोरेंट, शादी फंगशन में जलने वाली तंदूर भट्टी के प्रयोग पर रोक लगा दी गई है। तन्दूर की भट्टी जलाने पर अब चालानी कार्रवाई की जायेगी। इसके लिए लगभग 18 स्थानों को चिन्हित भी किया है। जी हां, इतना ही नहीं वायु प्रदूषण को रोकने के लिए कलेक्टर आशीष सिंह ने सड़क पर खुद मोर्चा संभाल लिया है। बुधवार को उन्होंने  PUC (प्रदोषण की जांच) करने वाली गाड़ियों की जांच की। गड़बड़ी मिलने पर उन्होंने सख्त कार्यवाही की बात कही है। 
विज्ञापन


लगेगा 5 हजार का जुर्माना
कमर्शियल वाहन में अगर PUC सार्टिफिकेट नहीं होने पर 5 हज़ार रुपए का जुर्माना भरना होगा। इसके साथ खुले में कचरा जलाने पर भी स्पॉट फाइन लगाया जाएगा। निर्माण वाली जगहों पर ग्रीन नेट लगाना अनिवार्य किया गया है। नगर निगम को फॉगिंग के निर्देश दिए गए हैं। भोपाल में सभी पेट्रोल पंप पर PUC की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed