फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Cheating of 24 lakhs from the son of retired DSP on the pretext of building a warehouse in Panna

MP News: पन्ना में वेयरहाउस बनाने का झांसा देकर रिटायर्ड DSP के बेटे से 24 लाख की ठगी, धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Sun, 05 Feb 2023 09:04 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 05 Feb 2023 09:04 AM IST
सार

कारोबारी ने धोखाधड़ी के मामले की शिकायत पुलिस को की थी। पुलिस ने जांच के बाद लखनलाल सोनी और राजू सोनी के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर लिया है। दोनों ही आरोपी पन्ना जिले के ही रहने वाले हैं जल्द ही पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए पन्ना जाएगी।

विज्ञापन
Cheating of 24 lakhs from the son of retired DSP on the pretext of building a warehouse in Panna
रिटायर्ड डीएसपी के बेटे से लाखों की ठगी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी भोपाल के हबीबगंज थाने में एक ऐसा मामला आया है, जिसमें पन्ना में वेयर हाउस बनाने के नाम पर दो लोगों ने एक कारोबारी को झांसा देकर 24 लाख रुपये ऐंठ लिए। फरियादी रिटायर्ड डीएसपी का बेटा है। उसने आरोपियों को पुलिस में शिकायत की धमकी दी तो छह लाख रुपये लौटा दिए, लेकिन इसके बाद बाकी रकम लौटाने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने मामले में शिकायत के बाद धोखाधड़ी की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हबीबगंज थाने के उप निरीक्षक सुधीर देशमुख ने बताया कि 36 वर्षीय युधिष्ठर हलधर चूना भट्टी इलाके में रहते हैं। उनके पिता पुलिस विभाग में डीएसपी पद से रिटायर हुए हैं। युधिष्ठर ग्रीन एनर्जी नाम से एक कंपनी चलाते हैं। यह कंपनी वेयर हाउस, प्लांट तथा पेट्रोल पंप आदि बनवाने का काम करती है। इस काम के लिए कंपनी अखबारों में विज्ञापन देती रहती है।
विज्ञापन


तीन साल पहले दिया था विज्ञापन
करीब तीन साल पहले फरियादी का विज्ञापन देखकर लखनलाल सोनी और राजू सोनी ने उनसे संपर्क किया। दोनों ने कहा कि वे पन्ना में एक वेयर हाउस बनवाना चाहते हैं। उन्होंने पन्ना में एक जमीन दिखाई जो कि गिरवी मॉडगेज रखी हुई थी। लखनलाल ने कहा कि उन्होंने लोन के लिए आवेदन दिया हुआ है, जैसे ही लोन मिलेगा वे इस वेयर हाउस बनाने के काम में लगने वाले पैसे दे देंगे। युधिष्ठर ने समझा कि पूरा काम उनकी कंपनी को ही करना है, इसलिए उन्होंने वेयर हाउस बनवाने में अपनी ओर से पैसे लगाने शुरू कर दिए। इस तरह से उन्होंने करीब 24 लाख रुपये वेयर हाउस की अलग-अलग फॉर्मेलिटी पूरी करने में लग गए। लखनलाल व राजू ने उन्हें पैसे देने की बात कही थी, लेकिन जैसे ही उनका लोन पास हुआ तथा पैसे मिल गए, वैसे ही उन्होंने ग्रीन एनर्जी कंपनी से दूरी बनाना शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरियादी को जब इस बात का अहसास हो गया कि दोनों आरोपी अब उनकी कंपनी से काम नहीं करवाएंगे तो उन्होंने पैसे वापस मांगना शुरू कर दिए। लखनलाल और राजू ने छह लाख रुपये तो वापस कर दिए, लेकिन बाकी पैसे देने से मना कर दिया। कारोबारी ने इस मामले की शिकायत पुलिस को की थी। पुलिस ने जांच के बाद लखनलाल सोनी और राजू सोनी के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर लिया है। दोनों ही आरोपी पन्ना जिले के ही रहने वाले हैं। जल्द ही पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए पन्ना जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed