{"_id":"63da4215b093064197021c22","slug":"chartered-bus-driver-stabbed-by-three-miscreants-for-not-paying-extortion-money-in-bhopal-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal Crime: चार्टर्ड बस चालक को तीन बदमाशों ने चाकू मारे, हलालपुरा बस स्टैंड पर हफ्ता नहीं देने पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal Crime: चार्टर्ड बस चालक को तीन बदमाशों ने चाकू मारे, हलालपुरा बस स्टैंड पर हफ्ता नहीं देने पर किया हमला
Wed, 01 Feb 2023 04:12 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 01 Feb 2023 04:12 PM IST
सार
हलालपुरा बस स्टैंड पर मंगलवार देर रात एक चार्टर्ड बस के ड्राइवर पर चाकुओं के हमला कर दिया गया। तीन बदमाशों ने रंगदारी, हफ्ता नहीं देने पर हमला किया। तीनों आरोपी वर्तमान में ऑटो चलाते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोपाल के हलालपुरा बस स्टैंड पर मंगलवार देर रात एक चार्टर्ड बस के ड्राइवर पर चाकुओं के हमला कर दिया गया। तीन बदमाशों ने रंगदारी, हफ्ता नहीं देने पर हमला किया। चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। हमले का मास्टरमाइंड कोहेफिजा थाने का निगरानी बदमाश है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार तीनों बदमाश बस ड्राइवर पर दो हजार रुपये अड़ीबाजी के मांग रहे थे। फरियादी ने पैसे देने से मना कर दिया तो आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। ड्राइवर के दोनों हाथ, एक पांव में छुरी लगी है। मोटी जैकेट पहने होने के कारण पेट और पीठ में घाव हल्के हैं।
सहायक उप निरीक्षक जितेंद्र केवट के अनुसार 40 वर्षीय राजकुमार साहू निशातपुरा का रहने वाला है। उसने पुलिस को बताया कि इंदौर-भोपाल चलने वाली चार्टर्ड बस चलाता है। बीती रात इंदौर से पैसेंजर लेकर भोपाल आया था। यहां हलालपुरा बस स्टैंड में उसने बस खड़ी की, लेकिन वहां उतरने वाला कोई यात्री नहीं था। इसी बीच एकता नगर निवासी बदमाश आबिद अली अपने दो साथियों के साथ आया और ड्राइवर विंडो से बोला कि सभी यात्री यहीं उतार दो। पूरी बस खाली कर दो। ड्राइवर ने कारण पूछा तो बदमाश ने कहा कि जब तक हमें दो हजार रुपये नहीं दोगे, बस आगे नहीं जाने दूंगा।
विज्ञापन
बस ड्राइवर बोला कि यात्री आईएसबीटी पर ही उतरेंगे और बस लेकर चल दिया। आईएसबीटी में सवारियों को छोड़ने के बाद वापस बस लेकर ड्राइवर हलालपुरा पहुंच गया। वहां वाटिका रेस्त्रां के समाने बस को खड़ी कर दी, और बस के दूसरे चालक का इंतजार करने लगा। इसी बीच आबिद अपने दो साथियों के साथ आया और उस पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना के समय रात 3:20 बजे थे। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। अस्पताल की सूचना के बाद में पुलिस ने फरियादी के बयानों को दर्ज किया और प्रकरण दर्ज कर लिया। आबिद अली के खिलाफ पूर्व में 11 अपराध दर्ज हैं। वह नाइट्रावेट का नशा करने का आदी है। बताया जाता है कि तीनों आरोपी वर्तमान में ऑटो चलाते हैं।