फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Census 2027: Details regarding digital literacy and bank accounts will also be collected for the first time in

जनगणना 2027: प्रदेश में पहली बार डिजिटल साक्षरता और बैंक खातों का भी ब्योरा लेंगे, अधिसूचना पुन: प्रकाशित

Tue, 01 Sep 2026 07:38 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Tue, 01 Sep 2026 07:38 PM IST
सार

जनगणना 2027 में लोगों से 40 तरह की जानकारी जुटाई जाएगी। इसमें जाति, धर्म, शिक्षा और रोजगार के साथ डिजिटल साक्षरता, बैंक खातों और मोबाइल नंबर की जानकारी भी शामिल होगी। मध्य प्रदेश सरकार ने केंद्र की अधिसूचना को पुन: प्रकाशित किया। 

विज्ञापन
Census 2027: Details regarding digital literacy and bank accounts will also be collected for the first time in
जनगणना 2027

विस्तार

जनगणना 2027 के लिए केंद्र सरकार ने परिवारों से जानकारी जुटाने के लिए 40 बिंदु तय किए हैं। इनमें व्यक्ति की व्यक्तिगत जानकारी के साथ शिक्षा, रोजगार, जाति, धर्म, प्रवास, बैंक खाते और डिजिटल साक्षरता से जुड़ी जानकारी भी शामिल है। मध्यप्रदेश सरकार के गृह विभाग ने केंद्र की अधिसूचना को प्रदेश के राजपत्र में पुनः प्रकाशित किया है। जनगणना अधिकारी अपने क्षेत्र में रहने वाले लोगों से निर्धारित बिंदुओं पर सवाल पूछकर जानकारी दर्ज करेंगे। इसमें परिवार के प्रत्येक सदस्य का नाम, परिवार के मुखिया से संबंध, लिंग, जन्म तिथि, उम्र, वैवाहिक स्थिति और विवाह के समय आयु जैसी जानकारी ली जाएगी। इसके साथ पति या पत्नी, माता-पिता और घोषित राष्ट्रीयता का विवरण भी दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  फर्जी IAS तृप्ति का नया VIDEO: विधानसभा में सहेलियों संग ब्लॉगिंग, बोली- हमें देखकर कोई अफसर नहीं समझेगा
विज्ञापन


जाति, धर्म और दिव्यांगता की जानकारी भी
जनगणना में धर्म, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के साथ जाति की जानकारी भी दर्ज की जाएगी। दिव्यांगता, मातृभाषा और व्यक्ति को आने वाली अन्य भाषाओं के बारे में भी पूछा जाएगा। साक्षरता और डिजिटल साक्षरता की स्थिति तथा व्यक्ति किसी शैक्षणिक संस्थान में पढ़ रहा है या नहीं, इसकी जानकारी भी ली जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  भोपाल में फर्जी IPS गिरफ्तार: सरकारी नौकरी का झांसा दे युवाओं से ऐंठे लाखों रुपये,स्पेलिंग मिस्टेक से खुली पोल

रोजगार और कामकाज का भी ब्योरा
परिवार के सदस्यों से पिछले वर्ष काम करने, आर्थिक गतिविधि की श्रेणी, व्यवसाय, उद्योग या सेवा के स्वरूप और कर्मचारी के वर्ग की जानकारी ली जाएगी। जो लोग काम नहीं कर रहे हैं, उनसे गैर-आर्थिक गतिविधियों और काम की तलाश अथवा काम के लिए उपलब्ध होने की स्थिति के बारे में भी जानकारी ली जाएगी। कार्यस्थल तक पहुंचने के लिए की जाने वाली यात्रा का विवरण भी दर्ज किया जाएगा। 


ये भी पढ़ें-  त्विषा शर्मा डेथ केस: जिस कोर्ट से मिली थी बेल, अब वहीं चलेगा रिटायर्ड जज गिरिबाला और बेटे पर केस

कहां से आए, क्यों आए-यह भी पूछा जाएगा
जनगणना में व्यक्ति के जन्म स्थान, पूर्व निवास स्थान और वहां से वर्तमान स्थान पर आने का कारण पूछा जाएगा। स्थान परिवर्तन के बाद संबंधित गांव या शहर में कितने समय से रह रहे हैं, इसकी जानकारी भी दर्ज होगी। इसके अलावा स्थायी निवास स्थान का पता भी लिया जाएगा। 

ये भी पढ़ें-  मध्य प्रदेश में डॉक्टरों की होगी नियमित निगरानी, समय पर अस्पताल पहुंचना होगा सुनिश्चित

महिलाओं से बच्चों से जुड़ी जानकारी
वर्तमान में विवाहित, विधवा, तलाकशुदा और संबंध विच्छेदित महिलाओं से जीवित बच्चों की संख्या पूछी जाएगी। उनसे अब तक जीवित पैदा हुए बच्चों की संख्या की जानकारी भी ली जाएगी। वर्तमान में विवाहित महिलाओं से पिछले एक वर्ष में जीवित पैदा हुए बच्चों की संख्या भी दर्ज की जाएगी।

बैंक खाते और मोबाइल नंबर भी शामिल
जनगणना 2027 में कुछ महत्वपूर्ण डिजिटल और पहचान संबंधी जानकारी भी मांगी जाएगी। इसमें कोविड-19 टीकाकरण का स्थान, बैंक खातों की कुल संख्या और मोबाइल नंबर (यदि उपलब्ध हो) शामिल हैं। इसके अलावा आधार नंबर और वोटर आईडी नंबर भी, यदि उपलब्ध हों, दर्ज किए जा सकते हैं। भारतीय पासपोर्ट धारकों से पासपोर्ट नंबर की जानकारी ली जाएगी। साथ ही व्यक्ति के पास ड्राइविंग लाइसेंस उपलब्ध है या नहीं, यह भी पूछा जाएगा। सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार जनगणना अधिकारी इन सभी निर्धारित बिंदुओं के संबंध में लोगों से जानकारी एकत्र कर सकेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed