फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Comment on Colonel Qureshi: Leader of the Opposition meets Governor with Congress MLAs; demands action against

कर्नल कुरैशी पर टिप्पणी: कांग्रेस विधायकों के साथ राज्यपाल से मिले नेता प्रतिपक्ष,मंत्री शाह पर कार्रवाई  मांग

Tue, 01 Sep 2026 02:46 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Tue, 01 Sep 2026 02:46 PM IST
सार

कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में विजय शाह के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने राज्यपाल मंगू भाई पटेल को ज्ञापन सौंपा। सिंघार ने कहा कि टिप्पणी सेना, महिला और देश का अपमान है। 

विज्ञापन
Comment on Colonel Qureshi: Leader of the Opposition meets Governor with Congress MLAs; demands action against
राज्यपाल से मिलने पहुंचे नेताप्रतिपक्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में मंत्री विजय शाह के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल मंगू भाई पटेल से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने राज्यपाल से विजय शाह के खिलाफ अभियोजन की स्वीकृति के मामले में पुनर्विचार करने और उचित कार्रवाई के निर्देश देने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में विधायक आरिफ मसूद और सुरेश राजे भी शामिल रहे।
विज्ञापन


यह सिर्फ एक महिला का नहीं, सेना और देश का अपमान
राज्यपाल से मुलाकात के बाद उमंग सिंघार ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि दूसरों को देशभक्ति का प्रमाण देने वाली भाजपा राष्ट्र का अपमान करने से पीछे नहीं हटी। कर्नल सोफिया कुरैशी का अपमान सिर्फ एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि सेना, महिला और देश का अपमान है। सिंघार ने कहा कि सरकार अपनी बदनामी से बचने के लिए राज्यपाल को बीच में ला रही है। अगर गलती सरकार की है तो राज्यपाल को बीच में क्यों लाया जा रहा है? उन्होंने सवाल उठाया कि जब विजय शाह के खिलाफ अभियोजन की स्वीकृति देने और उन्हें मंत्री पद से हटाने का अधिकार सरकार के पास है, तो मुख्यमंत्री और भाजपा सरकार ने अब तक ऐसा क्यों नहीं किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-एमपी में 4 दिन झमाझम: आज 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, सितंबर में 9.6 इंच की दरकार
विज्ञापन
विज्ञापन


 देश की बेटी के अपमान पर चुप
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार एक तरफ बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और लाड़ली बहना जैसी योजनाओं की बात करती है, लेकिन देश की बेटी के अपमान के मामले में सरकार और भाजपा नेता चुप हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर साफ दिखाई दे रहा है। सिंघार ने बताया कि राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया है कि वे मामले पर पुनर्विचार करेंगे और सरकार से चर्चा करेंगे। सिंघार ने कहा कि कांग्रेस को उम्मीद है कि राज्यपाल इस मामले में उचित निर्णय लेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed