फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Cabinet meeting today: Transfer policy may get approval, transfers will be done from May 1 to May 31

कैबिनेट बैठक आज: तबादला नीति को मिल सकती है मंजूरी, एक मई से 31 मई तक होंगे स्थानांतरण

Tue, 29 Apr 2025 09:57 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 29 Apr 2025 09:57 AM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक मंगलवार को मंत्रालय में प्रस्तावित है। इसमें कई अहम प्रस्ताव पर चर्चा होगी। 

विज्ञापन
Cabinet meeting today: Transfer policy may get approval, transfers will be done from May 1 to May 31
कैबिनेट बैठक (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में तबादला नीति 2025 को स्वीकृति मिल सकती है। बताया जा रहा है कि इस नई नीति में पूर्व की नीतियों के बिंदुओं को भी समाहित किया गया है। मुख्यमंत्री पहले ही यह संकेत दे चुके हैं कि एक मई से तबादलों पर लगी रोक हटाई जा रही है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पद्मश्री सम्मान से सम्मानित हुए मध्यप्रदेश के दो गौरव, भेरूसिंह चौहान और शालिनी देवी होलकर
विज्ञापन


बता दें, पिछली कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि एक सप्ताह के भीतर स्थानांतरण नीति का प्रारूप तैयार कर अगली बैठक में प्रस्तुत किया जाए। जानकारी के अनुसार तबादला प्रक्रिया इस बार केवल एक महीने एक मई से 31 मई तक चलेगी। जिलास्तर पर तबादले प्रभारी मंत्रियों की सहमति से ही  होंगे, जबकि विभागीय स्तर पर स्थानांतरण की सीमा निर्धारित की जाएगी। बता दें कि प्रदेश में बीते दो वर्षों से नियमित तबादलों पर रोक लगी हुई थी। केवल विशेष परिस्थितियों या प्रशासनिक आवश्यकताओं के चलते सीमित संख्या में स्थानांतरण मुख्यमंत्री समन्वय के माध्यम से किए गए हैं। अब नई नीति के लागू होने से कर्मचारियों के नियमित तबादलों का मार्ग प्रशस्त हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सीएम डॉ. यादव बोले- हर साल होगी मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed