फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Dr. Yadav said- Madhya Pradesh Public Service Commission exam will be held every year

MP News:  सीएम डॉ. यादव बोले- हर साल होगी मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा

Tue, 29 Apr 2025 10:00 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 29 Apr 2025 10:00 AM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मीडिया को जारी संदेश में कहा कि कोई भी पद खाली न रहे, इस उद्देश्य से शासकीय सेवा में समय पर भर्ती सुनिश्चित करने के लिए प्रतिवर्ष मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) द्वारा परीक्षा आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
MP News: CM Dr. Yadav said- Madhya Pradesh Public Service Commission exam will be held every year
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राहत की खबर है। अब मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा हर साल होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मीडिया को जारी संदेश में कहा कि कोई भी पद खाली न रहे, इस उद्देश्य से शासकीय सेवा में समय पर भर्ती सुनिश्चित करने के लिए प्रतिवर्ष मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) द्वारा परीक्षा आयोजित की जाएगी। इससे एक ही परीक्षा में अलग-अलग श्रेणियों के लिए अभ्यर्थियों का चयन होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सुशासन के लिए इस प्रकार के सभी प्रयास करने की दिशा में राज्य सरकार सक्रिय है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कैबिनेट बैठक आज: तबादला नीति को मिल सकती है मंजूरी, एक मई से 31 मई तक होंगे स्थानांतरण
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की वृद्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। अधिकारी-कर्मचारी शासकीय नीतियों और सुशासन का अंतिम पंक्ति तक क्रियान्वयन सुनिश्चित करने कराने की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया को जारी संदेश में यह विचार व्यक्त किए। बता दें, मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा के समय पर आयोजित नहीं होने से तैयारी करने वाले कई युवाओं तय उम्र सीमा को पार कर जाते थे। इससे ना तो उनको परीक्षा देने का अवसर मिलता था और ना ही तैयारी करने का फायदा। अब तैयारी करने वाले युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा देने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पद्मश्री सम्मान से सम्मानित हुए मध्यप्रदेश के दो गौरव, भेरूसिंह चौहान और शालिनी देवी होलकर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed