फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Builder's son crushes student with Fortuner, mob chases and catches him

Bhopal News: बिल्डर के बेटे ने फॉरच्यूनर से छात्र को कुचला, भीड़ ने पीछा करके दबोचा

Thu, 04 Dec 2025 05:26 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Thu, 04 Dec 2025 05:26 PM IST
सार

भोपाल में पॉलिटेक्निक पेट्रोल पंप के पास कार ने स्कूटी सवार 12वीं के छात्र आतिफ को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी नितिन मूलानी को लोगों ने पीछा कर पकड़ लिया। कार बड़े बिल्डर मूलानी के नाम पर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। 

विज्ञापन
Builder's son crushes student with Fortuner, mob chases and catches him
इस गाड़ी से हुआ हादसा

विस्तार

राजधानी भोपाल के पॉलिटेक्निक पेट्रोल पंप के पास शहर के एक प्रतिष्ठित बिल्डर के बेटे ने अपने फॉच्यूनर कार से स्कूटी सवार 12वीं के छात्र को कुचल दिया। एक्सीडेंट में छात्र की मौत हो गई है। आरोपी कार चालक ने हादसे के बाद भागने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने करीब दो किलोमीटर पीछा कर उसे धरदबोचा। आरोपी कार लेकर रेत घाट चौकी के आगे तक भाग चुका था, जहां पर उसे पकड़ा गया।

विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त 18 वर्षीय आतिफ पिता आसिफ के रूप में हुई है। वह तलैया थाना क्षेत्र के गिन्नौरी का रहने वाला था। आतिफ के पिता ठेकेदारी करते हैं। पिता का स्वास्थ्य खराब था, तो वह उनके लिए दवाई लेने के लिए जा रहा था। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है, लेकिन हिट एंड रन की धाराएं नहीं लगाई हैं। थाना प्रभारी भूपेन्दर कौर संधू ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। उसके आधार पर धाराओं में बढ़ोतरी की जाएगी। छात्र को टक्कर मारने वाली कार भोपाल के बड़े बिल्डर केएल मूलानी के नाम रजिस्टर्ड है। मूलानी भोपाल बिल्डर्स के संचालक हैं। आरोपी नितिन मूलानी है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। जांच के बाद अगर आरोपी नाबालिग निकला तो उसके पिता के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-भोपाल की बड़ी झील में शिकारा सेवा का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण, 20 शिकारे बड़े तालाब में उतारे
विज्ञापन
विज्ञापन


भागने के प्रयास में कुचला
चश्मदीद लोगों की मानें तो हादसे के समय आतिफ अपनी स्कूटी से आगे चल रहा था। पीछे से आई फॉरच्यूनर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इससे आतिफ जमीन पर गिर गया। चालक ने भागने के प्रयास में कार को तेज रफ्तार में दौड़ाया। इससे आतिफ के सिर से कार का एक पहिया गुजर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इधर, निशातपुरा थाना क्षेत्र में 28 नवंबर को हुए सड़क हादसे में जख्मी कारोबारी ने दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार मोहम्मद इरशाद पिता इसरार उम्र 56 साल गांधी नगर थाना क्षेत्र में रहते थे। वे अपनी मोपेड से करोद होते हुए घर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान उनकी मोपेड पर सागर गैरे रेस्टोरेंट के सामने ऑटो वाले ने टक्कर मार दी थी। उनका तभी से इलाज चल रहा था। अभी तक पुलिस को टक्कर मारने वाले वाहन चालक का पता नहीं चल सका है। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed