फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   BSNL GM caught taking bribe in bhopal

Bhopal News: बीएसएनएल का जीएम रिश्वत लेते धराया, अपने ही जूनियर से काम के बदले मांग रहा था 40 हजार

Sat, 25 Nov 2023 03:59 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 25 Nov 2023 03:59 PM IST
सार

Bhopal: भोपाल से रिश्वतखोर मामले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई ने बीएसएनएल के जनरल मैनेजर को रिश्वत लेते पकड़ा है। आरोपी महेंद्र सिंह अपने जूनियर व फरियादी अनुरोध साहू से काम के बदले रिश्वत मांग रहे थे। इसकी पहली किस्त 15 हजार रुपए की थी। जिसे लेते समय आरोपी पकड़ा गया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है। 

विज्ञापन
BSNL GM caught taking bribe in bhopal
बीएसएनएल का जीएम रिश्वत लेते धराया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल में बीएसएनएल का एक जीएम 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए ट्रैप हो गए। वे अपने हो जूनियर से काम के बदले पैसे मांग रहे थे। जानकारी मुताबिक सीबीआई ने बीएसएनएल, कोर नेटवर्क, टीएक्स वेस्ट, सुल्तानिया रोड के प्रिंसिपल जीएम महेंद्र सिंह को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


सीबीआई के मुताबिक जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर (JTO) अनुरोध साहू ने शिकायत करते हुए बताया था कि महेंद्र ने उन्हें एक आरोप पत्र जारी किया है। इससे नाम हटाने के एवज में 40 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की जा रही है। नहीं देने के एवज में कार्रवाई की धमकी दी जा रही है। शिकायत की जांच के बाद सीबीआई ने कार्रवाई की है। 15 हजार रुपए पहली किश्त के तौर पर लेते हुए आरोपी महेंद्र को गिरफ्तार किया है। इस पूरी कार्रवाई के लिए सीबीआई ने जाल बिछाया था। शुक्रवार की रात को कार्रवाई को सुल्तानिया रोड स्थित बीएसएनएल ऑफिस में अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन


सीबीआई का एक्शन
सीबीआई के का एक्शन से बीएसएनएल ऑफिस में हड़कंप मच गया। मौके पर लोगों के बयान भी दर्ज किए गए हैं। बता दें, रिश्वत लेने वालों पर सीबीआई अपनी पैनी नजर बनाए हुए। सीबीआई रिश्वत लेने वालों पर लगातार एक्शन लिया जा रहा है। सीबीआई के अलावा लोकायुक्त पुलिस भी रिश्वत के मामलों में कार्रवाई करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed