फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Breakthrough with government amidst standoff over Ayushman scheme: Delhi march by 1,000 ambulances averted; as

आयुष्मान पर आर-पार की तैयारी के बीच सरकार से बनी बात: एक हजार एंबुलेंस का दिल्ली कूच टला, भुगतान पर भी आश्वासन

Thu, 08 Oct 2026 06:01 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Thu, 08 Oct 2026 06:01 PM IST
सार

8 अक्टूबर से आयुष्मान मरीजों की भर्ती रोकने और 1000 एंबुलेंस के साथ दिल्ली कूच की तैयारी कर रहे निजी अस्पताल संचालकों ने सरकार से बातचीत के बाद आंदोलन फिलहाल स्थगित कर दिया। टीएमएस-2 के एक लाख से ज्यादा लंबित क्लेम दो महीने में निपटाने का आश्वासन मिला है, जबकि टीएमएस-1 के पुराने भुगतान के लिए नेशनल हेल्थ अथॉरिटी से बातचीत शुरू की गई है।

विज्ञापन
Breakthrough with government amidst standoff over Ayushman scheme: Delhi march by 1,000 ambulances averted; as
एनएबीएच का विरोध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 मध्य प्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के भुगतान को लेकर निजी अस्पताल संचालकों के आंदोलन ने 8 अक्टूबर को नया मोड़ ले लिया। जिस दिन संगठन ने 1000 एंबुलेंस के साथ दिल्ली कूच करने और आयुष्मान योजना में मरीजों की भर्ती स्थगित करने की घोषणा की थी, उसी दिन सरकार के साथ बातचीत के बाद दोनों फैसले फिलहाल टाल दिए गए। अस्पताल संचालकों का कहना है कि सरकार ने उनके भुगतान और एनएबीएच से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक रुख दिखाया है। यूनाइटेड प्राइवेट हॉस्पिटल्स डायरेक्टर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ. धनंजय मिश्रा ने बताया कि सरकार ने अस्पताल संचालकों की बात ध्यान से सुनी और टीएमएस-1 तथा टीएमएस-2 पोर्टल के लंबित भुगतान को जारी करने पर सहमति जताई है। टीएमएस-2 के एक लाख से अधिक लंबित क्लेम के ऑडिट और निपटारे के लिए 50 एमबीबीएस डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है। अस्पताल संचालकों को इन क्लेम का भुगतान दो महीने में क्लियर करने का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन


8 अक्टूबर से भर्ती रोकने का था ऐलान
अस्पताल संचालकों ने लंबित आयुष्मान भुगतान के विरोध में 8 अक्टूबर से योजना के तहत नए मरीजों की भर्ती स्थगित करने की घोषणा की थी। इसी दिन आंदोलन को और बड़ा करते हुए 1000 एंबुलेंस के साथ दिल्ली कूच करने की भी तैयारी थी। लेकिन सरकार के साथ हुई बातचीत में भुगतान सहित अन्य मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा होने के बाद संगठन ने फिलहाल अपनी दोनों मुहिम स्थगित कर दी हैं। डॉ. मिश्रा ने कहा कि यदि आगे आयुष्मान योजना से जुड़े मुद्दों पर उनकी बात नहीं सुनी जाती है तो आंदोलन को दोबारा शुरू किया जा सकता है।
विज्ञापन


टीएमएस-1 के पुराने भुगतान पर भी बातचीत शुरू
टीएमएस-1 पोर्टल पर वर्षों से अटके भुगतान के मामले में नेशनल हेल्थ अथॉरिटी से आधिकारिक संवाद की प्रक्रिया शुरू की गई है। आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद इन भुगतानों को जारी करने का रास्ता साफ होने की उम्मीद है। वहीं टीएमएस-2 पर एक लाख से ज्यादा लंबित क्लेम के ऑडिट और निस्तारण के लिए 50 एमबीबीएस डॉक्टर लगाए गए हैं। सरकार की ओर से अगले दो महीने में लंबित भुगतान क्लियर करने का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-होशिक्षक अभ्यर्थियों का अनशन खत्म: पटवारी ने पिलाया नारियल पानी, बोले- मांग के लिए लड़ना है तो पहले जीवित रहो


एनएबीएच वाले अस्पतालों को भी राहत
एनएबीएच प्रमाणपत्र के कारण योजना से निलंबित किए गए अस्पतालों को भी राहत देने पर सहमति बनी है। जिन अस्पतालों का प्री-एंट्री लेवल एनएबीएच निरीक्षण पूरा हो चुका है, लेकिन प्रमाणपत्र अभी नहीं मिला है, वे निरीक्षण पूरा होने का ऑनलाइन प्रमाण आयुष्मान विभाग में जमा कर सकेंगे। ऐसे अस्पतालों को सीधे डी-एम्पैनल करने के बजाय निलंबित श्रेणी में रखा जाएगा। प्रमाणपत्र मिलने के बाद सस्पेंशन और भुगतान होल्ड हटाने की प्रक्रिया की जाएगी। इससे करीब 20 अस्पतालों को राहत मिलने की संभावना है।


एनएबीएच को ऐच्छिक करने की मांग पर बातचीत जारी
हालांकि एनएबीएच की अनिवार्यता खत्म कर इसे ऐच्छिक करने की मांग पर अभी अंतिम सहमति नहीं बनी है। डॉ. धनंजय मिश्रा ने कहा कि इस मुद्दे पर सरकार के साथ बातचीत जारी है और आगे भी जारी रहेगी। अस्पताल संचालकों का कहना है कि फिलहाल सरकार के सकारात्मक रुख को देखते हुए दिल्ली कूच और आयुष्मान मरीजों की भर्ती रोकने का फैसला स्थगित किया गया है। अब संगठन आगे सरकार की ओर से किए गए आश्वासनों पर होने वाली कार्रवाई पर नजर रखेगा।

यह भी पढ़ें-भोपाल में नो यूपीआई डे: व्यापारियों ने क्यूआर से नहीं लिया भुगतान, बोले-16 अक्टूबर से पूरी तरह यूपीआई बंद


जरूरत पड़ी तो फिर शुरू होगा आंदोलन
डॉ. धनंजय मिश्रा के मुताबिक, मौजूदा बातचीत के सकारात्मक परिणाम आने के बाद संगठन ने अपनी मुहिम को फिलहाल स्थगित किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि लंबित भुगतान और अन्य मुद्दों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं होती है तो आंदोलन को दोबारा शुरू किया जा सकता है। इस तरह 8 अक्टूबर को होने वाला दिल्ली कूच फिलहाल टल गया है। अब अस्पताल संचालकों की अगली रणनीति सरकार की ओर से लंबित भुगतान और एनएबीएच से जुड़े मुद्दों पर होने वाली कार्रवाई पर निर्भर करेगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed