Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   BMHRC: Young man unable to swallow even a drop of water for a year and a half; doctors construct a new food pi

बीएमएचआरसी: डेढ़ साल से पानी की बूंद तक नहीं निगल पा रहा था युवक, डॉक्टरों ने बड़ी आंत से बना दी नई भोजन नली

Sat, 14 Nov 2026 06:23 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Sat, 14 Nov 2026 06:23 PM IST
सार

एसिड पीने से डेढ़ साल पहले 25 वर्षीय युवक की आहार नली पूरी तरह बंद हो गई थी। बीएमएचआरसी के डॉक्टरों ने बड़ी आंत का 20 सेंटीमीटर हिस्सा निकालकर नई आहार नली बनाई। जटिल सर्जरी के बाद युवक फिर से मुंह से भोजन करने लगा है। आयुष्मान योजना के तहत उसका निःशुल्क इलाज हुआ।

विज्ञापन
BMHRC: Young man unable to swallow even a drop of water for a year and a half; doctors construct a new food pi
अपनी मां के साथ मरीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल में डॉक्टरों ने चिकित्सा क्षेत्र की एक जटिल चुनौती को सफलतापूर्वक पार किया है। एसिड पीने से 25 वर्षीय युवक की आहार नली पूरी तरह नष्ट हो गई थी। हालत ऐसी थी कि वह पिछले डेढ़ साल से मुंह के रास्ते न खाना खा पा रहा था और न ही पानी पी सकता था। आखिरकार बीएमएचआरसी के डॉक्टरों ने बड़ी आंत का करीब 20 सेंटीमीटर हिस्सा निकालकर उससे नई आहार नली तैयार कर दी। जटिल सर्जरी के बाद अब युवक दोबारा मुंह से भोजन करने लगा है।
विज्ञापन


डॉ. प्रमोद वर्मा
न पेट से बना रास्ता काम आया, न स्टेंट डालना संभव था
मरीज ने करीब डेढ़ साल पहले एसिड पी लिया था। इससे उसकी आहार नली बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और धीरे-धीरे पूरी तरह बंद हो गई। डॉक्टरों ने एंडोस्कोपी के जरिए बंद नली खोलने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। आहार नली पूरी तरह बंद होने के कारण स्टेंट डालने का विकल्प भी नहीं था। मरीज को पोषण देने के लिए छोटी आंत तक पहुंचने वाला वैकल्पिक रास्ता बनाया गया था। इसके जरिए तरल भोजन दिया जा रहा था, लेकिन यह स्थायी समाधान नहीं था।
विज्ञापन


बड़ी आंत का हिस्सा निकालकर बनाई नई आहार नली
बीएमएचआरसी के उदर रोग शल्यक्रिया विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. प्रमोद वर्मा के मुताबिक, एसिड से मरीज का आमाशय भी क्षतिग्रस्त हो चुका था। ऐसे में आमाशय से नई आहार नली बनाना संभव नहीं था। डॉक्टरों ने बड़ी आंत के स्वस्थ हिस्से का इस्तेमाल करने का फैसला किया। सर्जरी के दौरान बड़ी आंत का करीब 20 सेंटीमीटर हिस्सा सावधानी से अलग किया गया। उसकी रक्त आपूर्ति सुरक्षित रखते हुए उसे ऊपर ले जाकर आहार नली के स्वस्थ हिस्से से जोड़ा गया। दूसरे सिरे को छोटी आंत से जोड़कर भोजन के लिए नया रास्ता तैयार किया गया। बड़ी आंत के बचे हुए हिस्से को भी दोबारा जोड़ दिया गया। इस जटिल प्रक्रिया को चिकित्सा भाषा में कोलोनिक इंटरपोजिशन फॉर ईसोफेजियल रिप्लेसमेंट कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-एमपी महिला कांग्रेस का प्रदर्शन: बौरासी बोलीं-राहुल गांधी का फोन टैप क्यों? लोकतंत्र में सवाल पूछना अपराध नहीं


दो विभागों की टीम ने मिलकर किया ऑपरेशन
सीटीवीएस विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. गिरिराज गर्ग ने बताया कि सर्जरी में सबसे बड़ी चुनौती बड़ी आंत के हिस्से को निर्धारित रास्ते से ऊपर ले जाकर सुरक्षित तरीके से जोड़ना था। पुरानी एसिड इंजरी के कारण ऊतकों में आए बदलावों ने ऑपरेशन को और चुनौतीपूर्ण बना दिया था। उदर रोग शल्यक्रिया और सीटीवीएस विभाग की संयुक्त टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। सर्जरी के बाद मरीज ने दोबारा मुंह से भोजन लेना शुरू कर दिया है। उसे अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई है। उपचार आयुष्मान भारत योजना के तहत पूरी तरह निःशुल्क किया गया। बीएमएचआरसी की प्रभारी निदेशक डॉ. मनीषा श्रीवास्तव ने कहा कि इस तरह की सर्जरी बेहद जटिल होती है। विशेषज्ञ डॉक्टरों के आपसी समन्वय से मरीज के लिए भोजन का नया रास्ता तैयार करना संभव हुआ है। सर्जरी करने वाली टीम में डॉ. प्रमोद वर्मा, डॉ. गिरिराज गर्ग, डॉ. अनुराग यादव और डॉ. शिल्पा तिवारी शामिल रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed