फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Youth Congress will appoint spokesperson on the basis of talent, youth are being searched, youth presi

Bhopal: युवा कांग्रेस टैलेंट के आधार पर बनाएगी प्रवक्ता,तलाश रहे युवा,युवा अध्यक्ष बोले GIS बेरोजगारों का मेला

Thu, 27 Feb 2025 08:42 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Thu, 27 Feb 2025 08:42 PM IST
सार

Youth Congress: मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस यंग इंडिया के बोल के प्रदेश के युवाओं का चयन की प्रक्रिया आरंभ की थी, जिसमें 523 पंजीयन हुए थे, जिसमें से 244 युवाओं का चयन किया गया। इस युवाओं को कल प्रदेश कार्यालय शिवाजी नगर में इंटरव्यू लिया जाएगा। 

विज्ञापन
Bhopal: Youth Congress will appoint spokesperson on the basis of talent, youth are being searched, youth presi
यूथ कांग्रेस की प्रेसवार्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस यंग इंडिया के बोल के प्रदेश के युवाओं का चयन की प्रक्रिया आरंभ की थी, जिसमें 523 पंजीयन हुए थे, जिसमें से 244 युवाओं का चयन किया गया। इस युवाओं को कल प्रदेश कार्यालय शिवाजी नगर में इंटरव्यू लिया जाएगा। यह जानकारी एमपी यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेन्द्र सिंह ने पीसीसी में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। उन्होने इस दौरान भोपाल में हुए जीआई समिट को लेकर सरकार को घेरा है। उन्होंने जीआईएस को बेरोजगारों को मेला बताया है।उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस प्रवक्ता तलाश रही और युवा कांग्रेस टैलेंट के आधार पर प्रवक्ता बनाएगी।
विज्ञापन



कल होगा 244 युवाओं का इंटरव्यू
मितेन्द्र सिंह ने बताया कि यह युवा कांग्रेस की एक प्रमुख पहल है, जिसका उद्देश्य ऐसे युवा प्रवक्ताओं की पहचान और उन्हें तैयार करना है, जो संगठन का प्रभावी ढंग से प्रतिनिधित्व कर सकें। चयनित उम्मीदवारों का कल इंटरव्यू के बाद औपचारिक नियुक्ति पत्र जारी किया जाएगा। युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यंग इंडिया बोल कार्यक्रम में युवाओं से आवेदन लिए गए हैं। 500 लोगों ने आवेदन किया था। जिसमें से 244 सलेक्ट किए गए हैं। 244 पार्टिसिपेंट को शुक्रवार को पीसीसी बुलाया गया है। टॉप 50 प्रतिभागियों को चयन किया जाएगा। 4 घंटे तक सिलेक्शन प्रक्रिया चलेगी। मितेंद्र सिंह ने कहा कि युवा कांग्रेस आईवाईसी ऐप के जरिए पदाधिकारी बनाएगी। जिसमें सक्रिय कार्यकर्ताओं को अपने काम की जानकारी अपलोड करनी होगी। धरना, प्रदर्शन आंदोलन से जुड़ी सामग्री ऐप पर अपलोड कर सकेंगे। प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारी ऐप पर प्राप्त जानकारी की स्क्रुटनी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed