फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Yesterday I got to know that today I got the National Devi Ahilyabai Award, PM honoured Jayamati Kashy

Bhopal: कल चला पता आज मिल गया राष्ट्रीय देवी अहिल्याबाई सम्मान, PM ने बस्तर की जयमति कश्यप को किया सम्मानित

Sat, 31 May 2025 07:13 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sat, 31 May 2025 07:13 PM IST
सार

भोपाल में आयोजित महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में प्रधानमंत्री ने बस्तर की जनजाति महिला कलाकार डॉ. जयमति कश्यप को राष्ट्रीय देवी अहिल्याबाई सम्मान 2024 से सम्मानित किया। 

विज्ञापन
Bhopal: Yesterday I got to know that today I got the National Devi Ahilyabai Award, PM honoured Jayamati Kashy
डॉ. जयमति कश्यप को सम्मानित करते पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में आयोजित महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बस्तर की जनजाति महिला कलाकार डॉ. जयमति कश्यप को राष्ट्रीय देवी अहिल्याबाई सम्मान 2024 से सम्मानित किया। उन्होंने अमर उजाला से बात करते हुए बताया कि उन्हें कल ही पता चला कि उन्हें सम्मान मिलने वाला है तो उनको विश्वास ही नहीं हुआ कि मैं भी इतनी अच्छी हो सकती हूं कि प्रधानमंत्री मुझे सम्मानित करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं कभी सपने भी नहीं सोचा था कि मुझे प्रधानमंत्री द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


 लड़कियों शिक्षा देना बहुत जरूरी
उन्होंने कहा कि शिक्षा देना बहुत जरूरी है लड़कियों को आप पढ़ाइए लड़कियां शिक्षित हो जाएगी तो सारी समस्याएं दूर हो जाएंगी। शिक्षा के अभाव के कारण लोग भटक रहे हैं।  कश्यप ने कहा, शिक्षा का प्रचार अच्छा हो जाएगा, तो नक्सलवाद जल्द समाप्त हो जाएगा। लड़कियां भी शिक्षित हो जाएंगी तो नक्सलवाद से नहीं जुड़ेंगी। उन्होंने राष्ट्रीय देवी अहिल्या सम्मान को लेकर कहा कि कल दोपहर में पता चला कि ये सम्मान मिलने जा रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-स्वच्छता साथी Wash On Wheels” से ग्रामीण स्वच्छता में क्रांति, अब पूरे प्रदेश में लागू होगा मॉडल
विज्ञापन
विज्ञापन


घर के लोगों को नहीं है पता 
कश्यप ने बताया कि मैं अभी तक अपने घर वालों को नहीं बताया कि मुझे कोई अवार्ड मिलने वाला है। मुझे कल पता चला मैं ऐसे ही चली आई। कश्यप ने जीत का कर भी सुनाया। कश्यप ने बताया कि मैं जनजातियों के ऊपर एचडी किया है। अगर लोग पढ़ लेंगे तो नक्सलियों वाली समस्या भी समाप्त हो जाएगी। उन्होने काह कि मुझे बहुत खुशी हो रही है मुझे इतना बड़ा अवार्ड मिला मैंने सपने में भी नहीं सोचा था कि मुझे प्रधानमंत्री से अवार्ड मिलेगा। कल पता चला कि मुझे यह अवार्ड मिलने वाला है। मैं इतनी अच्छी हो सकती हूं यह मैंने सोचा नहीं था।

यह भी पढ़ें-PM ने नमो ड्रोन दीदी से पूछा कितना कमा लेती हो, दीदी बोली- 8 महीने में 6  लाख से ज्यादा की कर ली कमाई

प्रसिद्ध जनजातीय महिला कलाकार जयमति
बता दें कि डॉ. जयमति कश्यप छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र की एक प्रसिद्ध जनजातीय महिला कलाकार हैं। बस्तर की समृद्ध सांस्कृतिक और जनजातीय कला को बढ़ावा देने में उनका महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने स्थानीय कला को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed