{"_id":"683afefb4238297b400eb278","slug":"bhopal-pm-asked-namo-drone-didi-how-much-she-earns-didi-said-i-have-earned-more-than-6-lakhs-in-8-months-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: PM ने नमो ड्रोन दीदी से पूछा कितना कमा लेती हो, दीदी बोली- 8 महीने में 6 लाख से ज्यादा की कर ली कमाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: PM ने नमो ड्रोन दीदी से पूछा कितना कमा लेती हो, दीदी बोली- 8 महीने में 6 लाख से ज्यादा की कर ली कमाई
Sat, 31 May 2025 06:41 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Sat, 31 May 2025 06:41 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के एक छोटे से गांव की रहने वाली कविता चौहान ड्रोन से दवाओं का स्प्रे कर 8 महीने 6 लाख से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। भोपाल में प्रधान मंत्री उनसे 5 मिनट तक चर्चा करते रहे।
विज्ञापन
ड्रोन दीदी से बात करते प्रधानमंत्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर कुछ करने का जज्बा हो तो जगह मायने नहीं रखती की आप किसी छोटे से गांव के हो या बड़े शहर के कामयाबी आपके खुद ब खुद कदम चूमती है। ऐसी ही एक महिला जिनकी मेहनत लगन और अच्छे काम की बदौलत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे संवाद किया है। मै बात कर रहा हूं मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के एक छोटे से गांव रेवापुर हरसूद की रहने वाली कविता चौहान की। कविता 8 महीने काम करके 6 लाख से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। राजधानी भोपाल में शनिवार को महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने उन्हें सम्मानित किया है।
कविता ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी ने उनसे सवा 5 मिनट संवाद किया। प्रधानमंत्री ने पूछा कि आप कितना कमा लेती हो? उन्होंने प्रधानमंत्री को बताया कि मैं अभी तक किसानों की 2000 से ज्यादा एकड़ जमीन पर कीटनाशक दवाओं का स्प्रे कर चुकी हूं, जिससे 8 से 10 महीने में 6 लाख से ज्यादा की कमाई हो चुकी है। नमो ड्रोन दीदी ने बताया कि मैं किसानों के खेतों में नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के साथ कीटनाशक दावों का भी छिड़काव करती हूं। इफ्को कंपनी के नैनो यूरिया और डीएपी के स्प्रे का काम कर चुकी हूं।
विज्ञापन
जनवरी 2024 में बदली जिंदगी
कविता ने बताया कि पहले मैं गृहिणी थी। छोटा-मोटा काम करती थी। जनवरी 2024 से मेरी जिंदगी बदल गई ग्वालियर में 11 जनवरी 2024 को ड्रोन का प्रशिक्षण लिया, जिसने मुझे लाइसेंस इलेक्ट्रिक व्हीकल ड्रोन और जनरेटर उपलब्ध कराया। इस काम में मेरे पति मेरा सहयोग कर रहे हैं। किसानों का भी काफी सहयोग मिल रहा है। कविता ने बताया कि दो जिलों में अभी स्प्रे का काम कर रही हूं।
यह भी पढ़ें-देवी अहिल्या की दृष्टि से चल रही सरकार', मोदी बोले- लोकमाता के काम हैं प्रेरणा
बेटियां भी आत्मनिर्भर हो रहीं
प्रशासन के प्रयासों से मेरे साथ-साथ देश की अन्य बेटियां भी आत्मनिर्भर हो रही हैं। मुझे गर्व हो रहा है कि मैं रोटी बनाने से लेकर रोटी कमाने तक का दम रख रही हूं। समाज में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर परिवार पर बोझ न बनते हुए एक साथी और सहयोगी की भूमिका निभा रही हूं।
यह भी पढ़ें-आतंकियों ने नारीशक्ति को चुनौती दी, यही उनका काल बना; जानें पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें
एक दिन में पांच हजार तक कमाई
कविता चौहान ने बताया कि एक दिन में 4000 से 5000 रुपये कमा लेती हूं। अगर फील्ड अच्छी मिल गई तो 1 दिन में 30 एकड़ तक खेत में स्प्रे कर लेती हूं, जिसका प्रति एकड़ 300 रुपये स्प्रे का शुल्क रहता है। उन्होंने बताया कि देश में 15000 ड्रोन वितरित होना हैं। अभी तक मात्र 5000 ड्रोन वितरित किए गए हैं। 10,000 ड्रोन और वितरित किए जाने हैं। नमो ड्रोन योजना के अंतर्गत और भी लड़कियां लाभ ले सकती हैं। नैनो यूरिया का लाभ किसानों को दिखा रहे हैं किसानों को भी काफी लाभ मिल रहा है और उनका विश्वास बढ़ रहा है। घंटों का काम मिनटों में हो रहा है। कविता ने बताया कि मुझे दो महीने की अग्रिम बुकिंग मिली हुई है। कविता ने बताया कि पहले हम स्प्रे करते हैं, उसके बाद किसानों से पैसा लेते हैं।