फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Revolution in rural cleanliness with “Swachhata Sathi Wash On Wheels”, now the model will be implemen

MP News: “स्वच्छता साथी Wash On Wheels” से ग्रामीण स्वच्छता में क्रांति, अब पूरे प्रदेश में लागू होगा मॉडल

Sat, 31 May 2025 06:56 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 31 May 2025 06:56 PM IST
सार

लोकमाता देवी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती पर भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छिंदवाड़ा जिला पंचायत के “स्वच्छता साथी Wash On Wheels” नवाचार का लाइव अवलोकन किया। इस पहल ने ग्रामीण क्षेत्रों में संस्थागत और घरेलू शौचालयों की सफाई को व्यवस्थित करते हुए स्वावलंबन का संदेश दिया है।

विज्ञापन
MP News: Revolution in rural cleanliness with “Swachhata Sathi Wash On Wheels”, now the model will be implemen
स्वच्छता साथी Wash On Wheels नवाचार का पीएम ने अवलोकन किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकमाता देवी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती पर भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति के साथ ही छिंदवाड़ा जिला पंचायत द्वारा विकसित “स्वच्छता साथी Wash On Wheels” नवाचार को नई पहचान मिली। जंबूरी मैदान पर प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री ने इसकी जानकारी ली।  इस पहल ने ग्रामीण क्षेत्रों में संस्थागत और व्यक्तिगत शौचालयों की नियमित एवं व्यवस्थित सफाई सुनिश्चित करते हुए स्वावलंबन का संदेश दिया है। अब इसे पूरे मध्यप्रदेश में लागू करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


ग्रामीण स्वच्छता की चुनौती को कर रहा आसान
ग्रामीण इलाकों में पारंपरिक सफाई प्रणालियों की अनुपलब्धता तथा स्वच्छता मित्रों की कमी के कारण ग्राम पंचायतों के संस्थागत शौचालय (जैसे—स्कूल, आंगनवाड़ी, स्वास्थ्य केंद्र, छात्रावास आदि) अपेक्षित स्वच्छता बनाए रखने में असमर्थ रहे। निजी घरेलू शौचालयों की सफाई पर भी निगरानी नहीं हो पाती थी। इन कमियों को दूर करने के लिए छिंदवाड़ा जिला पंचायत ने आठ माह पूर्व “Wash On Wheels” का शुभारंभ किया, ताकि क्लस्टर स्तर पर ही मोबाइल सफाई सेवा (टॉयलेट क्लीनिंग) उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Ahilyabai Holkar Jayanti: 'देवी अहिल्या की दृष्टि से चल रही सरकार', मोदी बोले- लोकमाता के काम हैं प्रेरणा
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ माह पहले किया नवाचार 
छिंदवाड़ा जिला पंचायत के सीईओ अग्रिम कुमार ने बताया कि “हमने आठ माह पहले छिंदवाड़ा और पांढुर्णा के 790 पंचायतों में नवाचार शुरू किया। अब 36 स्वच्छता साथी नियमित रूप से सेवा दे रहे हैं। इस मोबाइल एप आधारित टॉयलेट क्लीनिक सर्विस के माध्यम से पिछले आठ माह में करीब 30 हजार बुकिंग प्राप्त हुई हैं, जिसमें स्वच्छता साथी प्रति माह 20–30 हजार रुपए कमा रहे हैं। यह मॉडल बहुत जल्द पूरे प्रदेश के जिला पंचायतों में लागू किया जाएगा।”

ये भी पढ़ें-  PM Modi in Bhopal: आतंकियों ने नारीशक्ति को चुनौती दी, यही उनका काल बना; जानें पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें


ऐसे करता है काम
जिले की 11 जनपद पंचायतों में से प्रारंभ में तीन पंचायतों को चयनित कर प्रत्येक में एक क्लस्टर गठित किया गया। बाद में ग्रामीण स्तर पर विस्तार करते हुए शेष पंचायतों को जोड़ा जा रहा है। प्रत्येक क्लस्टर में शामिल स्वच्छता साथियों को चिन्हांकित किया गया। उन्हें व्यक्तिगत सुरक्षा किट (हेलमेट, चश्मा, मास्क, ग्लव्स, पीपीई किट, गमबूट) एवं आधुनिक सफाई उपकरण—इलेक्ट्रिक/बैटरी ऑपरेटेड वॉशर मशीन, टॉयलेट क्लीनर, फिनाइल, ब्रश, झाड़ू, वाइपर, मग, बाल्टी आदि—प्रदान किए गए।

ये भी पढ़ें-  PM Modi in Bhopal: भोपाल दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी, महिला IPS के हाथों सुरक्षा की कमान; मंच से देंगे खास संदे

QR कोड आधारित बुकिंग व्यवस्था 
ग्रामीण परिवार या कोई संस्था QR कोड स्कैन कर बुकिंग कर सकती है। बुकिंग के समय उपयोगकर्ता को पता देना होता है कि किस स्थान (पंचायत भवन, स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र, छात्रावास या घरेलू शौचालय) और किस दिन और किस समय क्लीनिंग करवानी है। बुकिंग की सूचना संबंधित पंचायत कार्यालय पर पहुंचती है, जहां से नजदीकी स्वच्छता साथी को असाइनमेंट मिलता है। निर्धारित दिन स्वच्छता साथी वाहन सहित वॉशर मशीन लेकर जाकर शौचालय की सफाई करते हैं और बुकिंग के अनुसार शुल्क प्राप्त करते हैं।

5 किमी तक 200 रुपए 
क्लस्टर मुख्यालय से 5 किमी तक प्रति शौचालय 200 रुपए तय किया गया है। 5 किमी से अधिक दूरी पर प्रति यूनिट 250 रुपए लिया जाता है। प्रत्येक स्वच्छता साथी को आवंटित कार्यों के एवज में मासिक लगभग  20,000 रुपए की अनुमानित आय सुनिश्चित की गई है। स्वचछता कर्मी ने अनामिका बेलवंशी ने बताया कि वह सात माह पहले इस काम से जुड़ी। उनको अब तक 2.36 लाख रुपए की आय हो चुकी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed