फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: UNICEF representative McCaffrey reached Hamidia, was impressed by seeing the Kangaroo Chair, will incl

Bhopal: हमीदिया पहुंची यूनिसेफ प्रतिनिधि मैककेफ्री, कंगारू चेयर देख हुई प्रभावित, प्रोजेक्ट में करेंगे शामिल

Thu, 19 Jun 2025 06:33 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Thu, 19 Jun 2025 06:33 PM IST
सार

भारत में यूनिसेफ की प्रतिनिधि सिंथिया मैककेफ्री बुधवार को भोपाल के हमीदिया अस्पताल का विजिट किया। इस दौरान उन्होंने गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं के इलाज से जुड़ी व्यवस्थाओं को बारीकी समझा।

विज्ञापन
Bhopal: UNICEF representative McCaffrey reached Hamidia, was impressed by seeing the Kangaroo Chair, will incl
मरीजों से चर्चा करतीं सिंथिया मैककेफ्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत में यूनिसेफ की प्रतिनिधि सिंथिया मैककेफ्री बुधवार को भोपाल के हमीदिया अस्पताल का विजिट किया। इस दौरान उन्होंने गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं के इलाज से जुड़ी व्यवस्थाओं को बारीकी समझा। नियोनैटल केयर यूनिट में कंगारू चेयर पर माताओं को अपने नवजात शिशुओं को सीने से लगाए देख कर काफी प्रभावित हुईं।
विज्ञापन



प्राकृतिक और प्रभावी तरीका
इस दौरान हमीदिया के चिकित्सकों ने कंगारू चेयर के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने जानकारी दी कि केएमसी कम वजन वाले या समय से पहले जन्मे बच्चों की देखभाल का एक प्राकृतिक और प्रभावी तरीका है। इसमें बच्चे को मां की छाती से सटाकर रखा जाता है, जिससे बच्चे को गर्माहट मिलती है और मां का दूध भी आसानी से उपलब्ध होता है। यह बच्चों की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है और इसके सफल परिणाम भी सामने आ रहे हैं। मैककेफ्री ने इसे एक अच्छा नवाचार बताया और कहा कि यूनिसेफ इसे अपने प्रोजेक्ट में जोड़ेगा, ताकि यह तकनीक दुनिया भर तक पहुंचाई जा सके।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-साठ साल के बुजुर्ग ने की थी युवक की हत्या, शराब पीने के दौरान हुआ था विवाद,आरोपी ने जुर्म कबूला
विज्ञापन
विज्ञापन


 
स्तनपान बच्चों के लिए सबसे बड़ा टीका
इस दौरान मैककेफ्री ने कहा कि स्तनपान से शिशुओं की इम्यूनिटी बढ़ती है, नवजात जितना ज्यादा स्तनपान करेंगे उनके लिए उतना ही अच्छा होगा। उन्होंने स्तनपान को नवजात बच्चों के अच्छी सेहत के लिए सबसे बड़ा टीका बताया। साथ ही, उन्होंने नवजात को अलग-अलग बीमारियों से बचाने के लिए समय-समय पर टीका लगवाने और रोगों से बचाने के लिए साफ-सफाई का अतिरिक्त ध्यान रखने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

यह भी पढ़ें-राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने पोस्टर पर चढ़ाया दूध, BJP ने कहा- चमचागीरी की पराकाष्ठा

बच्चों के अधिकारों और कल्याण को बढ़ावा देने का प्रयास
बता दें कि यूनिसेफ के भारत में प्रयासों का नेतृत्व सिंथिया मैककेफ्री ने अक्टूबर 2022 में भारत में यूनिसेफ प्रतिनिधि के रूप में पदभार संभाला था। उनके नेतृत्व में, यूनिसेफ भारत में बच्चों के अधिकारों और कल्याण को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है। संगठन भारत सरकार और विभिन्न पार्टनर्स के साथ मिलकर बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, सुरक्षा और विकास सुनिश्चित करने के लिए नवाचार अपना रहा है। देशभर में यूनिसेफ के 16 ऑफिस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed