फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: On Rahul Gandhi's birthday, Congressmen offered milk on the post, distributed food outside AIIMS, BJP

Bhopal: राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने पोस्टर पर चढ़ाया दूध, BJP ने कहा- चमचागीरी की पराकाष्ठा

Thu, 19 Jun 2025 05:28 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Thu, 19 Jun 2025 05:28 PM IST
सार

राहुल गांधी का जन्मदिवस पर भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अमित शर्मा ने समर्थकों के साथ राहुल गांधी के कटआउट (पोस्टर) को दूध से नहलाया।  मंत्री विश्वास सारंग ने इसे चमचागिरी की मानसिकता बताया है।

विज्ञापन
Bhopal: On Rahul Gandhi's birthday, Congressmen offered milk on the post, distributed food outside AIIMS, BJP
राहुल गांधी के पोस्टर पर दूध चढ़ाते कांग्रेसी नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुवार को कांग्रेस ने देशभर में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया। इसी कड़ी में राजधानी भोपाल में भी अनोखे तरीके से जन्मदिवस मनाया गया। भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अमित शर्मा ने समर्थकों के साथ राहुल गांधी के कटआउट (पोस्टर) को दूध से नहलाया। पोस्टर पर दूध चढ़ाने को लेकर प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने इसे चमचागीरी की मानसिकता बताया। इधर, पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी और प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी के साथ कई नेताओं ने एम्स परिसर में मौजूद मरीजों के साथ आए परिजनों को खाने पीने की सामग्री वितरित की।
विज्ञापन


विज्ञापन



एम्स के बाहर भोजन वितरण
भोपाल स्थित एम्स अस्पताल परिसर के बाहर नेता विपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल परिसर में मौजूद मरीजों और उनके परिजनों को भोजन वितरण कर सेवा भाव से यह दिन समर्पित किया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, सांसद अशोक सिंह, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस की नेहरू परिवार के प्रति चमचागीरी
राहुल गांधी के पोस्टर को दूध से नहलाने पर मप्र के खेल मंत्री विश्वास सारंग ने कहा, कांग्रेस की नेहरू परिवार के प्रति चमचागीरी की मानसिकता पर आश्चर्य है। बस एक परिवार में पैदा होने पर महिमामंडन किया जा रहा है, यह शर्मनाक है। दूध से अभिषेक करना चमचागीरी की पराकाष्ठा है। कांग्रेस ने हर समय दलित और आदिवासियों को नीचा दिखाने का काम किया है। बाबा साहेब अंबेडकर जब चुनाव लड़े तो नेहरू ने उन्हें हराने का षड्यंत्र किया। कांग्रेस में नेहरू परिवार ने हर समय अंबेडकर को नीचा दिखाने का काम किया।

यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश में जेल काट रहे पटवारी का हुआ ट्रांसफर, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने खड़े किए सवाल

दूध नहीं किसान का सम्मान बहाया जा रहा
बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने एक्स पर लिखा कि कांग्रेस द्वारा दूध नहीं, किसान का सम्मान बहाया जा रहा है। जिस राहुल गांधी ने महाकुंभ में गंगा स्नान करने से परहेज किया, उनके लिए कांग्रेसियों द्वारा दुग्धाभिषेक करना न सिर्फ सनातन परंपरा का अपमान है, बल्कि देश के दुग्ध उत्पादक किसानों की मेहनत को भी पैरों तले रौंदना है। किसानों का खून बहाने वाली कांग्रेस ने भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर राहुल गांधी का पोस्टर रखकर जातिगत जनगणना की खुशी में दूध बहाया। जो कांग्रेसी गंगा में डुबकी लगाने से डरते हैं, वो किसानों के पसीने से नहाने में गौरव समझते हैं। आशीष अग्रवाल ने आगे कहा, राहुल गांधी जी ये दुग्ध-स्नान असल में 'कृषक तिरस्कार' है। जिस किसान का दूध बेचकर घर चलता है, उसकी रोजी-रोटी को यूं सड़क पर बहा देना, क्या यही है कांग्रेस की संवेदनशीलता और "मोहब्बत की राजनीति?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed