{"_id":"6afee561ac18e45fa00d4270","slug":"bhopal-umang-singhar-expresses-outrage-over-the-dilapidated-state-of-a-hostel-for-tribal-and-dalit-students-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल: आदिवासी-दलित छात्रावास की बदहाली पर भड़के उमंग सिंघार,बोले-जर्जर भवन,नहाने तक की पर्याप्त व्यवस्था नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल: आदिवासी-दलित छात्रावास की बदहाली पर भड़के उमंग सिंघार,बोले-जर्जर भवन,नहाने तक की पर्याप्त व्यवस्था नहीं
Thu, 19 Nov 2026 05:35 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Thu, 19 Nov 2026 05:35 PM IST
सार
भोपाल के डॉ. अंबेडकर आदिवासी-दलित छात्रावास की जर्जर हालत और बुनियादी सुविधाओं की कमी पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सवाल उठाए। उन्होंने विद्यार्थियों की मांग पर कम्प्यूटर लाइब्रेरी का उद्घाटन किया और भवन की मरम्मत, नहाने की पर्याप्त व्यवस्था सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन
हॉस्टल का निरीक्षण करने पहुंचे उमंग सिंघार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आदिवासी और दलित विद्यार्थियों के लिए बने छात्रावासों में बुनियादी सुविधाओं का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। राजधानी के डॉ. अंबेडकर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति महाविद्यालयीन छात्रावास की जर्जर हालत और व्यवस्थाओं की कमी को लेकर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सवाल उठाए हैं। गुरुवार को छात्रावास पहुंचे सिंघार ने विद्यार्थियों से बातचीत की और परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने भवन की खराब स्थिति और नहाने के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने पर सरकार से व्यवस्थाएं सुधारने की मांग की।
विद्यार्थियों की मांग पर बनवाई कम्प्यूटर लाइब्रेरी
छात्रावास में सिंघार ने अपने प्रयासों और निधि से स्थापित कम्प्यूटर लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि पिछले दौरे के दौरान विद्यार्थियों ने पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षाओं और डिजिटल शिक्षा के लिए लाइब्रेरी की मांग की थी। इसके बाद उन्होंने कम्प्यूटर लाइब्रेरी की व्यवस्था कराई, ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर संसाधन मिल सकें।
जर्जर भवन और बुनियादी सुविधाओं की कमी पर सवाल
लाइब्रेरी के उद्घाटन के बाद सिंघार ने छात्रावास का निरीक्षण किया। यहां जर्जर इमारत, नहाने के लिए पर्याप्त व्यवस्था का अभाव और विद्यार्थियों की दूसरी समस्याएं सामने आईं। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक छात्रावास है, जहां प्रदेश के कई बड़े नेताओं ने पढ़ाई की है, लेकिन आज इसकी स्थिति चिंताजनक है। सिंघार ने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के साथ रहने और दैनिक जरूरतों की सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है। आदिवासी और दलित विद्यार्थियों के छात्रावासों की स्थिति सुधारने के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें-एमपी कांग्रेस का चुनावी दांव: प्रदेश की हर विधानसभा में तैयार करेगी 5 महिला चेहरों की टीम, 230 सीटों पर तलाश
गौरव दिवस के आयोजनों के साथ सुविधाओं पर भी ध्यान दे सरकार
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि एक तरफ आदिवासी गौरव दिवस मनाया जाता है, वहीं दूसरी तरफ आदिवासी विद्यार्थियों के छात्रावास बुनियादी सुविधाओं के लिए जूझ रहे हैं। उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि आदिवासी और दलित समाज के अधिकारों और सुविधाओं को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। सिंघार ने बताया कि कुछ महीने पहले भी उन्होंने छात्रावास का दौरा कर विद्यार्थियों की समस्याएं उठाई थीं। इसके बावजूद व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ। उन्होंने सरकार से मांग की कि छात्रावासों की मरम्मत कराई जाए और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण के साथ जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।