फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Two-day meeting of the new executive committee of Congress begins tomorrow, PCC chief claims all big l

Bhopal: कांग्रेस के नई कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक कल से, पीसीसी चीफ का दावा सभी बड़े नेता रहेंगे मौजूद

Wed, 20 Nov 2024 07:08 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Wed, 20 Nov 2024 07:08 PM IST
सार

मध्य प्रदेश कांग्रेस के नई कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक गुरुवार और शुक्रवार को पीसीसी भोपाल में होगी। जीतू पटवारी ने कहा है कि इस बैठक में सभी बडे़ नेता मौजूद रहेंगे। बैठक में पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की रणनीति बनेगी।

विज्ञापन
Bhopal: Two-day meeting of the new executive committee of Congress begins tomorrow, PCC chief claims all big l
पीसीसी भोपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी की नई कार्यकारिणी की बैठक 21 और 22 नवंबर को राजधानी भोपाल स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित की जाएगी। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।  इसके साथ ही वार्ड, पंचायत, बूथ कमेटी, मोहल्ला कांग्रेस कमेटी का गठन किया जाएगा। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी का दावा है कि इस बैठक में सभी बड़े नेता मौजूद रहेंगे। हालांकि अभी तक कमलनाथ दिग्विजय सिंह जैसे नेताओं का बैठक में शामिल होने की कोई सूचना सामने नहीं आई है।
विज्ञापन





कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
पीसीसी में दो दिनों की कार्यसमिति की होने वाली बैठक में विशेष और स्थायी आमंत्रित सदस्यों, नवीन प्रदेश कार्यकारिणी में को आगे की रूपरेखा से अवगत कराया जाएगा।  इस बैठक में सभी दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के शामिल होने की संभावना है। जीतू पटवरी ने कहा है कि कार्य समिति की बैठक 21 और नवंबर को होगी। इसमें संगठन की मजबूती के लिए ओर मैदानी स्तर पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपने को लेकर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन


दो दिन ऐसे चलेंगी बैठकें
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि गुरूवार, 21 नवम्बर को सुबह 10 से कांग्रेस की प्रदेश स्तरीय राजनीतिक मामलों की समिति के सदस्यों की बैठक रखी गई। बैठक में समिति के सदस्य उपस्थित रहेंगे। वहीं 21 नवम्बर को ही दोपहर 12 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्यों, स्थाई आमंत्रित सदस्यों और विशेष आमंत्रित सदस्यों की बैठक भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रदेश प्रभारी जितेन्द्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की उपस्थिति में आहूत की गई है। सिंह ने बताया कि दूसरे दिन शुक्रवार, 22 नवम्बर को सुबह 10 बजे से प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यसमिति के सदस्य जिसमें उपाध्यक्ष, महामंत्री, सचिव और संयुक्त सचिवों की अनिवार्य बैठक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सभागार में रखी गई है। इस बैठक में भी भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रदेश प्रभारी जितेन्द्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की उपस्थिति रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed