फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Transport budget of Rs 200 crores scam turns into Rs 5000 crores, Congress hands over documents relate

Bhopal: परिवहन का बजट 200 करोड का घोटाला 5 हजार करोड़, कांग्रेस ने लोकायुक्त को सौंपे घोटाले से जुड़े दस्तावेज

Mon, 17 Mar 2025 03:41 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Mon, 17 Mar 2025 03:41 PM IST
सार

Lokayukta: नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा है कि परिवहन का बजट 150-200 करोड रुपए का है और घोटाला हजारों करोड़ का होता है। सरकार बताए कि इस मामले में बड़े मगरमच्छों पर कार्रवाई कब होगी। कांग्रेस विधायकों ने लोकायुक्त से भेंट कर जांच की मांग की है। 

विज्ञापन
Bhopal: Transport budget of Rs 200 crores scam turns into Rs 5000 crores, Congress hands over documents relate
लोकायुक्त कार्यालय पहुंचे कांग्रेस विधायक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश केनेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा है कि परिवहन का बजट 150-200 करोड रुपए का है और घोटाला हजारों करोड़ का होता है। सरकार बताए कि इस मामले में बड़े मगरमच्छों पर कार्रवाई कब होगी। कांग्रेस विधायकों ने लोकायुक्त से भेंट कर जांच की मांग की है। सिंघार के नेतृत्व में सोमवार को कांग्रेस विधायकों के प्रतिनिधिमंडल ने लोकायुक्त से भेंट की और मंत्री गोविंद राजपूत सहित परिवहन घोटाले की जांच की मांग की। इस मामले में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मध्यप्रदेश लोकायुक्त को मंत्री गोविंद राजपूत की हजारों करोड़ की बेनामी संपत्ति के दस्तावेज भी सौंपे।
विज्ञापन


कांग्रेस विधायकों ने की जांच की मांग 
नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस विधायकों ने लोकायुक्त को एक ज्ञापन भी सौंपा जिसमें कहा गया है कि गोविन्द सिंह राजपूत मंत्री मध्य प्रदेश शासन के द्वारा लोकसेवक के पद पर रहते हुये भ्रष्टाचार कर अपने स्वयं एवं पत्नि तथा पुत्रों, रिश्तेदारो एवं अन्य लोगों के नाम से सैकडों एकड़ जमीन अवैध लेनदेन कर खरीदने एवं बेनामी अवैध संव्यवहार की जांच किए जाने एवं सम्पत्ति अटैच करने की मांग की गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़े-MP कानून अव्यवस्था की राजधानी', कमलनाथ बोले-पूरा देश मप्र की तरफ देख रहा और हालात ऐसे
विज्ञापन
विज्ञापन


करोड़ों की प्रॉपर्टी खरीदी के प्रमाण दिए
इस दौरान उमंग सिंघार ने कहा कि परिवहन का बजट 150- 200 करोड रुपए का है और घोटाला 5 हजार करोड़ का होता है। उन्होंने कहा कि सोने की ईंट मिल रही है, यह किसकी है जांच एजेंसी बता नहीं पा रही हैं। उमंग सिंघार ने ये भी कहा कि इसमें करोड़ों की प्रॉपर्टी खरीदी गई, जिसके प्रमाण हमने लोकायुक्त को दिए हैं और लोकायुक्त ने जांच करने का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ें-मध्यप्रदेश के तापमान में 4 डिग्री तक गिरावट, दो दिन के लिए यलो-ऑरेंज अलर्ट, आज भी छाएंगे बादल

प्रशासनिक पारदर्शिता की कमी
नेता प्रतिपक्ष ने आगे कहा कि परिवहन घोटाले में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार की खबरें सामने आयी हैं। यह एक गंभीर मुद्दा है जो प्रदेश की जनता की कमाई का दुरुपयोग और प्रशासनिक पारदर्शिता की कमी को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि तीन महीने हो चुके हैं मगर अब भी जांच ऐजेंसियों के हाथ खाली हैं और सरकार इसपर लीपापोती कर रही है। उन्होंने कहा कि मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत उनकी पत्नी, बच्चों और संजय श्रीवास्तव, संजय डांडे जैसे लोगों ने करोड़ों रुपए की बेनामी संपत्ति बनाई है इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने भाजपा सरकार से भी सवाल किया कि इस घोटाले में शामिल बड़े मगरमच्छों के खिलाफ कार्यवाही कब होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed