Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Today: Govt to Borrow Rs 3,000 Crore, Master Plan Hearing; Adampur Case in SC

भोपाल में आज: तीन हजार करोड़ का कर्ज लेगी सरकार, मास्टर प्लान पर सुनवाई; आदमपुर मामले में एससी में सुनवाई

Tue, 17 Nov 2026 09:25 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Tue, 17 Nov 2026 09:25 AM IST
सार

  भोपाल में आज तीन अहम मुद्दों पर हलचल रहेगी। प्रदेश सरकार जहां तीन हजार करोड़ रुपये का नया कर्ज लेगी, वहीं मास्टर प्लान-2047 पर दूसरे दिन किसानों की आपत्तियां सुनी जाएंगी। आदमपुर कचरा खंती मामले में सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई होगी।

विज्ञापन
Bhopal Today: Govt to Borrow Rs 3,000 Crore, Master Plan Hearing; Adampur Case in SC
भोपाल में आज के कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मास्टर प्लान पर किसानों का पक्ष सुनेगा प्रशासन
विज्ञापन

भोपाल मास्टर प्लान-2047 के प्रारूप पर आई आपत्तियों के निराकरण के लिए आज दूसरे दिन सुनवाई होगी। इस दौरान बड़े तालाब के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों और 66 गांवों से जुड़ी करीब पांच हजार आपत्तियों पर चर्चा होगी। किसानों की प्रमुख मांग है कि उनकी जमीन का उपयोग कृषि के लिए ही निर्धारित रखा जाए। उन्हें आशंका है कि प्रस्तावित लैंडयूज में बदलाव से खेती की जमीन का स्वरूप प्रभावित हो सकता है। पहले दिन की सुनवाई में आवासीय इलाकों में व्यावसायिक गतिविधियों और अवैध निर्माण से जुड़े मुद्दे सामने आए थे। ड्राफ्ट पर कुल 13,400 से ज्यादा आपत्तियां प्राप्त हुई हैं।

ये भी पढ़ें- दिल्ली की जगह भोपाल में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: 26 को संविधान रक्षा मार्च, राहुल गांधी के आने की भी चर्चा
विज्ञापन


सरकार आज बाजार से जुटाएगी तीन हजार करोड़ रुपये
मध्यप्रदेश सरकार आज फिर बाजार से कर्ज लेने जा रही है। इस बार तीन हजार करोड़ रुपये का कर्ज लिया जाएगा। इसके साथ ही चालू वित्त वर्ष में सरकार की कुल उधारी बढ़कर 48,900 करोड़ रुपये हो जाएगी। नवंबर में अब तक सरकार 15,573 करोड़ रुपये के पुराने कर्ज का भुगतान भी कर चुकी है। नई उधारी और कर्ज चुकाने के आंकड़ों के बीच प्रदेश की वित्तीय स्थिति पर नजर रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी: गांधी सागर के बैकवॉटर में मंत्रियों का महामंथन, सीएम समेत क्रूज से पहुंचेगी कैबिनेट, दिखेगा अद्भुत नजारा


आदमपुर कचरा खंती पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
आदमपुर कचरा खंती से जुड़े पर्यावरणीय मुद्दे पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। पर्यावरणविद् डॉ. सुभाष सी. पांडे की याचिका में भोपाल नगर निगम पर सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स के पालन में लापरवाही के आरोप लगाए गए हैं। याचिका में कचरा प्रबंधन से पर्यावरण और आसपास रहने वाले लोगों पर पड़ रहे प्रभाव का मुद्दा उठाते हुए नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। 

ये भी पढ़ें-  भोपाल मास्टर प्लान की सुनवाई: पूर्व आईएएस और विधायक भिड़े, बोले- आपने पांच कॉलोनियों की नियम विरुद्ध अनुमति दी

दोपहर 12 बजे मुकेश नायक की प्रेस कॉन्फ्रेंस
प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक दोपहर 12 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के मीडिया कक्ष में पत्रकार वार्ता करेंगे। कांग्रेस की ओर से इसे महत्वपूर्ण विषय पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस बताया गया है। इसमें वे मीडिया के सामने पार्टी का पक्ष रखेंगे।

बेरसिया में सेवादल के प्रशिक्षण शिविर का समापन
अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास मंगलवार को भोपाल प्रवास पर रहेंगे। वे बेरसिया में आयोजित भोपाल संभाग के प्रशिक्षण शिविर के समापन सत्र में शामिल होंगे। इस दौरान सेवादल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। शिविर का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक रूप से मजबूत करने के साथ अनुशासन, विचारधारा और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता बढ़ाना है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed