{"_id":"6863cea1cd87f819f702a73e","slug":"bhopal-those-who-donate-their-bodies-and-organs-will-get-state-honors-will-be-honored-on-republic-day-and-in-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: देहदान और अंगदान करने वालों को मिलेगा राजकीय सम्मान, गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर होंगे सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: देहदान और अंगदान करने वालों को मिलेगा राजकीय सम्मान, गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर होंगे सम्मानित
Tue, 01 Jul 2025 05:33 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Tue, 01 Jul 2025 05:33 PM IST
सार
मध्यप्रदेश शासन ने एक महत्वपूर्ण और संवेदनशील निर्णय लेते हुए देहदान और अंगदान करने वाले नागरिकों को राजकीय सम्मान देने का कदम उठाया है।इसमे देहदान अथवा हृदय, लीवर एवं गुर्दा जैसे प्रमुख अंगों का दान करने वाले नागरिकों के परिजनों को 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) एवं 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) के जिला स्तरीय समारोहों में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्य मंत्री डॉ. मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश शासन ने एक महत्वपूर्ण और संवेदनशील निर्णय लेते हुए देहदान और अंगदान करने वाले नागरिकों को राजकीय सम्मान देने का कदम उठाया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की घोषणा के पालन में सामान्य प्रशासन विभाग ने समस्त संभागायुक्तों, कलेक्टरों और पुलिस अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।
नागरिकों के परिजनों को किया जाएगा सम्मानित
इसमे देहदान अथवा हृदय, लीवर एवं गुर्दा जैसे प्रमुख अंगों का दान करने वाले नागरिकों के परिजनों को 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) एवं 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) के जिला स्तरीय समारोहों में सम्मानित किया जाएगा। देहदान अथवा प्रमुख अंगदान करने वाले नागरिक के पार्थिव शरीर को गार्ड ऑफ ऑनर के माध्यम से राजकीय सम्मान दिया जाएगा। यह सम्मान उनके मानवीय योगदान और समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनने के दृष्टिकोण से किया जाएगा।
यह भी पढ़ें-ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने विकसित होंगे 230 वृंदावन ग्राम, खुलेगा रक्षा विश्वविद्यालय का कैम्पस
विज्ञापन
अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ेगी
राज्य सरकार का यह कदम अंगदान और देहदान जैसे महान कार्यों को सामाजिक स्वीकृति और सम्मान दिलाने की दिशा में एक प्रेरक पहल है। इससे समाज में अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान मिलने की संभावनाएं अधिक होंगी।
यह भी पढ़ें-हत्या के तीन दिन बाद भी बदमाश नसीम फरार, मां-प्रेमिका समेत चार गिरफ्तार, पुलिस ने बरती लापरवाही
अधिकारियों को निर्देश
इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव सचिन्द्र राव द्वारा आदेश जारी किया गया है। सभी जिला कलेक्टरों एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है.