फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: The role of youth is important in fulfilling the dream of developed India, students are learning vocat

Bhopal: विकसित भारत के सपने को पूरा करने में युवाओं की भूमिका अहम,कैंप में विद्यार्थी सीख रहे व्यावसायिक कौशल

Thu, 21 Aug 2025 07:34 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Thu, 21 Aug 2025 07:34 PM IST
सार

पं. सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान में आयोजित छह दिवसीय उद्यमिता एडवेंचर कैंप में एनसीईआरटी निदेशक प्रो. दिनेश प्रसाद सकलानी ने कहा कि विद्यार्थियों को केवल कैरियर तक सीमित न रहकर देश के विकास की दिशा में भी कार्य करना चाहिए।

विज्ञापन
Bhopal: The role of youth is important in fulfilling the dream of developed India, students are learning vocat
उद्यमिता एडवेंचर कैंप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विद्यार्थियों को केवल कैरियर तक सीमित न रहकर देश के विकास की दिशा में भी कार्य करना चाहिए। कौशल आधारित शिक्षा का उद्देश्य केवल रोजगार पाना नहीं, बल्कि भविष्य के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाना भी है। यह बात एनसीईआरटी निदेशक प्रो. दिनेश प्रसाद सकलानी ने पं. सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान में आयोजित उद्यमिता एडवेंचर कैंप में विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कही। उन्होने कहा कि यही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘विकसित भारत’ की संकल्पना को साकार करने का मार्ग है।
विज्ञापन



छह दिवसीय उद्यमिता एडवेंचर कैंप जारी
पं. सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई) भोपाल एवं एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (ईडीआईआई) गांधीनगर के संयुक्त तत्वावधान में 18 अगस्त 2025 से आरंभ हुआ छह दिवसीय उद्यमिता एडवेंचर कैंप जारी है। शिविर में गुजरात के सात जिलों से आए 60 व्यावसायिक विद्यार्थी एवं 7 शिक्षक भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन




यह भी पढे़ं-डिंडौरी कलेक्टर मारव्या के आदेश निरस्त, शिक्षकों व कर्मचारियों को राहत
विज्ञापन
विज्ञापन



उद्यमिता केवल व्यवसाय नहीं है, बल्कि यह नवाचार
इस अवसर पर ईडीआईआई के महानिदेशक प्रो. सुनील शुक्ला ने विद्यार्थियों को उद्यमिता की चुनौतियों और अवसरों से परिचित कराया। उन्होंने कहा कि उद्यमिता केवल व्यवसाय नहीं है, बल्कि यह नवाचार, नेतृत्व और सामाजिक परिवर्तन की शक्ति है। वहीं, पीएसएससीआईवीई के संयुक्त निदेशक डॉ. दीपक पालीवाल ने कहा कि संस्थान लगातार कौशल विकास की दिशा में काम कर रहा है और आगे भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा, जो देश में व्यावसायिक शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम गढ़ेंगे।

यह भी पढे़ं-फसलों के खराब होने के बाद HPM कंपनी का लाइसेंस रद्द,बिक्री-वितरण पर रोक,शिवराज के निर्देश पर कार्रवाई


बिज़नेस गेम आयोजित किया गया
शिविर की गतिविधियों में गुरुवार को ईडीआईआई के सह-प्राध्यापक डॉ. पंकज भारती द्वारा एक ’बिज़नेस गेम’ आयोजित किया गया। इस रोचक गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों ने संसाधन प्रबंधन, उत्पादन योजना और लाभ गणना की व्यावहारिक समझ विकसित की। कार्यक्रम का समन्वय पीएसएससीआईवीई के सह-प्राध्यापक डॉ. वी.के. जैन एवं ईडीआईआई के सह-प्राध्यापक डॉ. पंकज भारती कर रहे हैं। इस संयुक्त पहल ने विद्यार्थियों को न केवल उद्यमिता को एक करियर विकल्प के रूप में अपनाने की प्रेरणा दी है, बल्कि उन्हें ’भविष्य के रोजगार सृजनकर्ता और नवप्रवर्तक’ बनने की दिशा में भी प्रोत्साहित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed