फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: After the damage to crops, HPM company's license was canceled, sale and distribution was banned, acti

MP News: फसलों के खराब होने के बाद HPM कंपनी का लाइसेंस रद्द,बिक्री-वितरण पर रोक,शिवराज के निर्देश पर कार्रवाई

Thu, 21 Aug 2025 04:58 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 21 Aug 2025 04:58 PM IST
सार

केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर कीटनाशक कंपनी पर बड़ी कार्रवाई की गई है। HPM केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड का लाइसेंस रद्द कर बिक्री-वितरण पर रोक लगा दी गई है। साथ ही कंपनी के खिलाफ राजस्थान में एफआईआर की गई है। 

विज्ञापन
MP News: After the damage to crops, HPM company's license was canceled, sale and distribution was banned, acti
शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री - फोटो : ANI

विस्तार

किसानों की शिकायतों और जांच रिपोर्ट के आधार पर केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशों पर राजस्थान की HPM केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड कंपनी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। राजस्थान सरकार ने कंपनी का लाइसेंस रद्द करते हुए उसके सभी कीटनाशक उत्पादों के निर्माण, बिक्री और वितरण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। कंपनी के जांच सैंपल फेल होने केबाद उसके खिलाफ एफआईआर की कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  भर्ती घोटाला: भोज मुक्त विवि के तत्कालीन निदेशक प्रवीण जैन सहित कई अधिकारियों पर EOW ने दर्ज की FIR
विज्ञापन


मध्यप्रदेश में फसलें हुई खराब 
HPM केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड कंपनी राजस्थान में रजिस्टर्ड थी और देश के कई राज्यों में कीटनाशक सप्लाई करती थी। जांच में सैंपल घटिया पाए जाने के बाद कंपनी पर एफआईआर दर्ज की गई। किसानों की शिकायतों में यह भी सामने आया कि HPM कंपनी के कीटनाशक उपयोग से मध्यप्रदेश के विदिशा, होशंगाबाद, हरदा, सीहोर सहित कई जिलों में सोयाबीन की फसल बर्बाद हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bhopal Drug-Love Jihad: सारिक मछली परिवार की तीन मंजिला आलीशान कोठी पर चला बुलडोजर, मिट्टी में मिल गया रसूख

शिवराज ने खेत में लिया था जायजा
विदिशा जिले के खेत में खराब हुई सोयाबीन फसल का जायजा स्वयं केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिया था। इसके बाद उन्होंने स्पष्ट किया था कि किसानों के साथ किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी कंपनी के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे। राजस्थान सरकार की इस कार्रवाई के बाद मध्यप्रदेश के किसानों को बड़ी राहत मिली है। कृषि मंत्रालय ने साफ किया है कि भविष्य में भी किसी भी कंपनी द्वारा मिलावटी या घटिया कीटनाशक और खाद बनाने पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed