{"_id":"6aa648980df0eed4a2061457","slug":"bhopal-spa-center-raid-midnight-police-action-ordered-by-top-cop-leads-to-detention-of-22-people-in-piplani-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल: 500 एंट्री और फिर अंदर का खेल, पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर आधी रात को स्पा सेंटर पर छापा; 22 लोग पकड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल: 500 एंट्री और फिर अंदर का खेल, पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर आधी रात को स्पा सेंटर पर छापा; 22 लोग पकड़ाए
Sun, 13 Sep 2026 12:24 PM IST
भोपाल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: भोपाल ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 12:24 PM IST
सार
भोपाल के पिपलानी स्थित पिंक स्पा सेंटर में पुलिस ने देर रात दबिश देकर 10 युवतियों और 12 युवकों समेत 22 लोगों को हिरासत में लिया। स्थानीय लोगों की शिकायत पर गोपनीय जांच के बाद कार्रवाई की गई। पुलिस सेंटर के लाइसेंस, संचालकों और कथित गतिविधियों से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पिपलानी क्षेत्र के स्पा सेंटर में आधी रात को पड़ा छापा
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
भोपाल के पिपलानी क्षेत्र के एक स्पा सेंटर में शनिवार-रविवार की दरमियानी देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब पुलिस ने अचानक दबिश देकर 10 युवतियों और 12 युवकों समेत 22 लोगों को पकड़ लिया। पुलिस को यहां स्पा सेंटर की आड़ में संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की शिकायत मिली थी। मौके से संदिग्ध गतिविधियों से जुड़ी सामग्री मिलने के बाद पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। कार्रवाई की खास बात यह रही कि पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर की गई इस दबिश की भनक स्थानीय थाना पुलिस को भी पहले से नहीं थी।
जनसंवाद में मिली शिकायत, गोपनीय जांच के बाद छापा
पुलिस के अनुसार, पिपलानी थाना क्षेत्र में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने पिंक स्पा सेंटर को लेकर शिकायतें की थीं। शिकायतों में सेंटर में देर रात तक युवक-युवतियों की संदिग्ध आवाजाही और कथित अनैतिक गतिविधियों का उल्लेख किया गया था। पुलिस कमिश्नर संजय कुमार के निर्देश पर शिकायत की गोपनीय जांच कराई गई। प्रारंभिक जानकारी की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने शनिवार देर रात सेंटर पर दबिश दी।
500 रुपये एंट्री, फिर अलग सौदे की बात
पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि सेंटर में प्रवेश के लिए 500 रुपये शुल्क लिया जाता था। इसके बाद युवतियों से कथित तौर पर अलग सौदा किए जाने की बात भी सामने आई है। पुलिस को मौके से संदिग्ध गतिविधियों से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री मिलने का दावा किया गया है। हालांकि, पूरे मामले की वास्तविकता पूछताछ और जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- सागर जहरीली शराब कांड: मुख्य आरोपी शिवांजय राजपूत का हाफ एनकाउंटर, पुलिस को देखते ही बरसाईं थीं गोलियां
दस्तावेजों से लेकर संचालकों तक जांच
पुलिस अब स्पा सेंटर के संचालन की अनुमति, लाइसेंस और अन्य दस्तावेजों की जांच कर रही है। साथ ही सेंटर के संचालक, कर्मचारियों और वहां आने वाले लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि सेंटर में कथित गतिविधियां कब से संचालित हो रही थीं और इसमें अन्य लोगों की कोई भूमिका थी या नहीं। पूछताछ पूरी होने के बाद पुलिस मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई करेगी।