फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Smart City CEO missing from review meeting of Bhopal's in-charge minister, minister gives orders to re

Bhopal:भोपाल के प्रभारी मंत्री की समीक्षा बैठक से गायब रहे स्मार्ट सिटी के CEO, मंत्री ने हटाने के दिए निर्देश

Fri, 20 Sep 2024 06:03 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 20 Sep 2024 06:03 PM IST
सार

 भोपाल के प्रभारी मंत्री चेतन कश्यप की समीक्षा बैठक शुक्रवार को कलेक्टर कार्यालय में आयोजित हुई। मीटिंग में स्मार्ट सिटी के CEO किरोड़ीलाल मीना गायब रहे। इस पर मंत्री ने नाराजगी जताई। और कलेक्टर से कहा कि ऐसे अधिकारियों को तत्काल हटाए।

विज्ञापन
Bhopal: Smart City CEO missing from review meeting of Bhopal's in-charge minister, minister gives orders to re
भोपाल जिले की समीक्षा बैठक लेते प्रभारी मंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लगातार चार बैठक टलने के बाद आखिरकार भोपाल के प्रभारी मंत्री चेतन कश्यप की समीक्षा बैठक शुक्रवार को कलेक्टर कार्यालय में आयोजित हुई। मीटिंग में स्मार्ट सिटी के सीईओ किरोड़ीलाल मीना गायब रहे। इस पर मंत्री ने नाराजगी जताई। और कलेक्टर से कहा कि ऐसे अधिकारियों को तत्काल हटाए। उन्होंने कहा कि मीटिंग में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को लेकर काफी असंतोष था। सीईओ भी मौजूद नहीं थे। यह ठीक नहीं है। समीक्षा बैठक में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा और विधायक रामेश्वर शर्मा भी सीईओ के गायब होने पर नाराजगी जताई है। मंत्री काश्यप की अध्यक्षता में दोपहर साढ़े 12 बजे से कलेक्टोरेट में जिले की समीक्षा बैठक शुरू हुई, जो करीब 2 घंटे चली। सांसद आलोक शर्मा, महापौर मालती राय,जिला पंचायत अध्यक्ष रामकुंवार गुर्जर,विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवान दास सबनानी, विष्णु खत्री ,कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह, बीजेपी जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी, निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी आदि भी मौजूद हैं। जानकारी के लिए बतादें कि भोपाल कलेक्टोरेट में करीब एक साल बाद प्रभारी मंत्री की मीटिंग हुई। पिछले साल विधानसभा चुनाव के पहले तत्कालीन प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह की मौजूदगी में समीक्षा बैठक की गई थी
विज्ञापन


जर्जर सड़कों को लेकर हुई चर्चा 
बैठक में शहरी और गांवों की जर्जर सड़कों को लेकर चर्चा की गई। गोवंश के लिए गोशाला और गांवों में पेयजल की किल्लत को दूर कारने को कहा। बैठक में सांसद, विधायकों की नाराजगी भोपाल स्मार्ट सिटी पर देखने को मिलीं। उन्होंने प्रोजेक्ट के बारे में शिकायत की। इस दौरान मंत्री ने कहा कि भोपाल के विकास के कार्यों और योजनाओं को लेकर नया कीर्तिनाम बनाएंगे। स्मार्ट सिटी के लिए अक्टूबर के पहले सप्ताह में मीटिंग करेंगे। जिसमें स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट का रिव्यू करेंगे।
विज्ञापन


जल्द करेंगे नगर निगम की बैठक
मंत्री काश्यप ने बताया कि जल्द ही नगर निगम की बैठक लेंगे। जिसमें विकास कार्यों को लेकर बात की जाएगी। इस बैठक में मेट्रो समेत अन्य विषयों पर बात की है। अगले महीने से नियमित रूप से मीटिंग करेंगे। ताकि सभी प्रस्ताव पास हो सके। सड़कों की स्थिति सुधारी जाएगी। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। बैठक में गोवंश के लिए गोशाला और जलप्रदाय जैसे बिंदुओं पर भी बात की गई है। भोपाल के प्राइवेट स्कूल में बच्ची से रेप के मामले को लेकर मंत्री काश्यप ने कहा कि कड़ी कार्रवाई कर रहे हैं। आगे से ऐसी घटना न हो, इसके लिए बड़े प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन विभागों समीक्षा की गई
बैठक में मंत्री काश्यप ने राजस्व महाअभियान, जल जीवन मिशन, पौधारोपण अभियान, सीएम राइज स्कूल, अमृत 2.0, मौसमी बीमारियां, निर्माण कार्य एवं समसामायिक विषयों की समीक्षा की। संबंधित विभाग का प्रजेंटेशन देकर जानकारी दी गई। बता दें कि इससे पहले प्रभारी मंत्री की चार मीटिंग स्थगित की गई थी। 30 अगस्त, 3 सितंबर, 6 सितंबर और 13 सितंबर को भी मीटिंग होनी थी, लेकिन बाद में स्थगित हो गई थी। मीटिंग में जिला पंचायत के जनप्रतिनिधि गांवों की जर्जर सड़कों का मुद्दा भी उठाया। शहर की सड़कें भी काफी खस्ताहाल है। जिन्हें दुरुस्त कराने की बात प्रभारी मंत्री काश्यप ने कहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed