फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Schools will open today after a holiday of one and a half months, timings have been extended in some p

Bhopal: डेढ़ महीने की छुट्टी के बाद आज खुलेंगे स्कूल, कुछ प्राइवेट स्कूलों में गर्मी के चलते बढ़ाया समय

Mon, 16 Jun 2025 09:11 AM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Mon, 16 Jun 2025 09:11 AM IST
सार

प्रदेश भर में डेढ़ महीने की छुट्टी के बाद सोमवार 16 जून से सभी सरकारी स्कूल खुल रहे है। हालांकि तेज गर्मी के चलते कुछ निजी स्कूलों का समय बढ़ा दिया गया है। स्कूलों ने भीषण गर्मी के चलते पेरेंट्स को मैसेज भेजकर 23 जून से खोलने की बात कही है।

विज्ञापन
Bhopal: Schools will open today after a holiday of one and a half months, timings have been extended in some p
स्कूल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल समेत प्रदेश भर में डेढ़ महीने की छुट्टी के बाद सोमवार 16 जून से सभी सरकारी स्कूल खुल रहे हैं। हालांकि तेज गर्मी के चलते कुछ निजी स्कूलों का समय बढ़ा दिया गया है। स्कूलों ने भीषण गर्मी के चलते पेरेंट्स को मैसेज भेजकर 23 जून से खोलने की बात कही है। इन स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेंगी।
विज्ञापन



समय पर खुल रहे स्कूल
भोपाल के जिला शिक्षा अधिकारी एनके अहिरवार ने बताया कि आज से सभी सरकारी स्कूल ओपन हो जाएंगे। स्कूलों में इसे लेकर तैयारी पहले से ही की गई है। सरकार ने स्कूल बंद करने का कोई आदेश जारी नहीं किया है, इसलिए सभी सरकारी स्कूल खुले रहेंगे। उन्होंने कहा कि निजी स्कूलों का खुलने की तारीख बदलने का फैसला उनका अपना है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-प्रदेश के कई जिलों में हो रही तेज बारिश,भोपाल में बिजली गिरने से बच्चे की मौत,जल्द पहुंचेगा मानसून
विज्ञापन
विज्ञापन


1 जुलाई से नया सत्र शुरू करने का अनुरोध
कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विनोद शर्मा ने कलेक्टर से 1 जुलाई से नया सत्र शुरू करने का अनुरोध किया है, ताकि बच्चों को गर्मी से बचाया जा सके। हालांकि, कलेक्टर की ओर से अभी तक इस मांग पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है और न ही निर्धारित तारीख में कोई बदलाव किया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed