फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather: Heavy rains in many districts of the state, child dies due to lightning in Bhopal, monsoon will ar

Mp Weather: प्रदेश के कई जिलों में हो रही तेज बारिश,भोपाल में बिजली गिरने से बच्चे की मौत,जल्द पहुंचेगा मानसून

Sun, 15 Jun 2025 07:06 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sun, 15 Jun 2025 07:06 PM IST
सार

रविवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई। वहीं भोपाल में बिजली गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई। प्रदेश के तापमान में 7 डिग्री से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश का अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
MP Weather: Heavy rains in many districts of the state, child dies due to lightning in Bhopal, monsoon will ar
भोपाल का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में मानसून पहुंचने से पहले प्री मानसून की तेज बारिश का दौर जारी है। रविवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई। वही भोपाल में बिजली गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई। वही प्रदेश के तापमान में 7 डिग्री से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश का अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले एक-दो दिन के भीतर प्रदेश में मानसून एंट्री कर लेगा।
विज्ञापन


विज्ञापन


यह भी पढ़ें- कांग्रेस जिला अध्यक्षों के लिए कार्यकर्ताओं से वन टू वन कर रहे पर्यवेक्षक,प्रदेश प्रभारी होंगे शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन

चक्रवात-द्रोणिका का असर
वर्तमान में मानसून की उत्तरी सीमा मुंबई, अहिल्यानगर, आदिलाबाद, भवानीपटना, पुरी, बालुरघाट से होकर ही गुजर रही है। पश्चिमी राजस्थान और उससे लगे पाकिस्तान पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। एक द्रोणिका गुजरात से पश्चिमी एमपी से होते हुए उत्तरी-मध्य महाराष्ट्र तक बनी हुई है। मराठवाड़ा और उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। जो दक्षिण-पश्चिमी दिशा में झुका हुआ है। इस चक्रवात से एक द्रोणिका तेलंगाना होते हुए आंध्र प्रदेश तक बनी हुई है।अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय इन मौसम प्रणालियां के चलते अरब सागर से हवाओं के साथ नमी आ रही है और बारिश का दौर जारी है। अगले 2-3 दिन में मानसून के प्रदेश में पहुंचने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें-जालसाज ने व्यवसायी को लगाई 3.81 लाख की चपत, RTGS से भुगतान कर खरीद लिया सोना


12 साल के विशाल पर गिरी बिजली
भोपाल में बिजली गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई। हादसा रातीबढ़ इलाके के केकड़िया गांव में हुआ। 12 साल का विशाल चौहान खेत में मक्का लगाकर लौट रहा था। इसी दौरन बिजली गिरी और उनकी मौत हो गई। मौसम विभाग ने इस मौसम सावधानी रखने की अपील की है। 


आगे बढ़ रहा मानसून
पिछले 15 दिन से मानसून महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ में एक ही जगह पर ठहरा रहा। इस वजह से एमपी में इसकी एंट्री नहीं हो पाई। हालांकि, अब मानसून आगे बढ़ने लगा है। इसलिए अब यह प्रदेश में 16-17 जून तक पहुंच सकता है। बता दें कि एमपी में मानसून के प्रवेश की सामान्य तारीख 15 जून ही है। पिछले साल यह 21 जून को एंटर हुआ था।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed