फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Engineering student raped a minor after befriending her on social media

Bhopal News: सोशल मीडिया पर दोस्ती कर इंजीनियरिंग छात्र ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खुलासा

Wed, 02 Apr 2025 03:21 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 02 Apr 2025 03:21 PM IST
सार

17 साल की पीड़िता की करीब छह महीने पहले सोशल मीडिया के माध्यम से अजय गुप्ता नामक युवक से दोस्ती हुई थी। करीब तीन महीने पहले अजय ने किशोरी को मिलने बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। अब पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Bhopal Engineering student raped a minor after befriending her on social media
भोपाल में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म।

विस्तार

राजधानी भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र में एक इंजीनियरिंग छात्र द्वारा सोशल मीडिया पर दोस्ती कर दसवीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। तीन दिन पहले पेट में दर्द उठने के बाद छात्रा को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां पता चला कि वह गर्भवती है। उसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 17 वर्षीय पीड़िता बागसेवनिया इलाके में रहती है और दसवीं कक्षा में पढ़ती है। करीब छह महीने पहले सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी दोस्ती अजय गुप्ता नामक युवक से हुई थी। अजय पिपलानी इलाके में किराए से रहता है और निजी कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती होने के बाद उनके बीच चैटिंग और फोन पर बातचीत होने लगी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सीसीटीवी में चांटे मारती दिखी पत्नी, पति बोला- मुझे बचाओ... लात-घूसों से पीटती है, सुसाइड की देती है धमकी
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन माह पहले किया दुष्कर्म
पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि तीन महीने पहले अजय ने उसे मिलने के लिए बुलाया था। वह मिलने पहुंची तो अजय उसे अपने किराए के कमरे पर लेकर गया और उसकी मर्जी के बगैर शारीरिक संबंध बनाए। उसके बाद भी उसने कई बार शारीरिक शोषण किया। 

ये भी पढ़ें: शराबबंदी का असर काल भैरव पर नहीं, अब ऐसे लगाया जाएगा भोग, जानें क्यों चढ़ाई जाती है शराब?

पेट में दर्द उठा तो अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन
परिजनों के अनुसार तीन दिन पहले किशोरी के पेट में दर्द उठा तो वे उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पता चला कि छात्रा गर्भवती है। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी जानकारी बागसेवनिया पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट पर शून्य पर केस दर्ज कर डायरी पिपलानी थाने भेज दी। पिपलानी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि कहीं आरोपी ने पीड़िता के अश्लील एमएमएस तो नहीं बनाए हैं। हालांकि, इसका खुलासा आरोपी की गिरफ्तारी के बाद होगा।

ये वीडियो भी देखिए...


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed