फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Robotic surgery could not be started in Hamidia Hospital even after approval, responsible said – will

Bhopal: हमीदिया अस्पताल में स्वीकृति के बाद भी नहीं शुरू हो पाई रोबोटिक सर्जरी,जिम्मेदार बोले-जल्द करेंगे शुरू

Sat, 08 Feb 2025 11:01 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sat, 08 Feb 2025 11:01 PM IST
सार

हमीदिया अस्पताल में स्वीकृति के बाद भी रोबोटिक सर्जरी शुरू नहीं हो पाई है। जिससे जटिल आपरेशन की सुविधा मरीजों को नहीं मिल पा रही है। अस्पताल के जिम्मेदारों का कहना है कि जल्द ही यह सुविधा शुरू कर दी जएगी। इसे लेकर तैयारियां की जा रही है।

विज्ञापन
Bhopal: Robotic surgery could not be started in Hamidia Hospital even after approval, responsible said – will
हमीदिया अस्पताल भोपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी हमीदिया अस्पताल में स्वीकृति के बाद भी रोबोटिक सर्जरी शुरू नहीं हो पाई है।रोबोटिक सर्जरी लिए 35 करोड़ रुपए बजट भी मिल चुका है। लेकिन इस यूनिट को अभी तक तैयार नहीं किया जा सका है, जिससे जटिल आपरेशन की सुविधा मरीजों को नहीं मिल पा रही है। अभी तक यह सुविधा सिर्फ बड़े निजी अस्पतालों में है। हलांकि अस्पताल के जिम्मेदारों का कहना है कि जल्द ही यह सुविधा शुरू कर दी जएगी। इसे लेकर तैयारियां की जा रही है। 
विज्ञापन



प्रदेश के पहले सरकारी अस्पताल में होगी यह सुविधा
रोबोटिक सर्जरी करने वाला हमीदिया मध्य प्रदेश का पहला शासकीय अस्पताल होगा। अभी तक प्रदेश के एक भी सरकारी अस्पताल में यह सुविधा नहीं है। जबकि निजी अस्पतालों में रोबोटिक सर्जरी करवाने का खर्च अधिक होता है। इस कारण यहां गरीब और मध्यमवर्गीय लोग सर्जरी नहीं करवा पाते हैं। हमीदिया अस्पताल में यह सुविधा शुरू होने से इस वर्ग को राहत मिलेगी। साथ ही रोबोटिक सर्जरी का लाभ सभी वर्ग के लोगों को मिलने लगेगा।
विज्ञापन


काफी समय से चल रही है तैयारी
जानकारी के लिए बतादें कि हमीदिया अस्पताल में रोबोटिक सर्जरी को लेकर करीब एक साल ले ज्यादा समय से तैयारी चल रही है। रोबोटिक सर्जरी के लिए पहले से ही वार्ड तैयार किया जा चुका है। यह आम सर्जरी वार्ड से बड़ा है। इसके लिए डाक्टरों का भी चयन किया जा चुका है, जिन्हें रोबोटिक सर्जरी के लिए प्रशिक्षण दिलवाया जाएगा। यहां यूरोलाजी, हेड एंड नेक कैंसर, गायनिक सर्जरी, जनरल सर्जरी आदि में इससे मरीजों को सुविधा मिलने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह होती है रोबोटिक सर्जरी
रोबोटिक सर्जरी कंप्यूटराइज्ड डिवाइस से की जाएगी, जो चिकित्सक के सहयोगी के रूप में काम करेगी। इसमें सर्जरी के दौरान चिकित्सक रोबोटिक सेटअप का रिमोट हाथ में पहनते हैं। इसमें लगे कैमरे और सेंसर रोबोट घुटने के सारे मूवमेंट और स्थिति को नोट कर उसकी थ्रीडी इमेज तैयार करते हैं। थ्रीडी इमेज के हिसाब से रोबोट सर्जरी का सटीक प्लान तैयार करता है। वह चिकित्सक को बताता है कि हड्डी कितनी खराब है, कितनी और किस जगह से काटने पर क्या परिणाम आ सकते हैं। आपरेशन एक विशेष कंसोल में बैठा सर्जन आपरेशन का काम संभालता है। सर्जन को आपरेशन करने वाली जगह का एक बड़ा 360 डिग्री दृश्य दिखता है। इसके अलावा साथ खड़ा चिकित्सक इस बात की जानकारी देता है कि उपकरण सही जगह पर जाकर अपना काम कर रहा है।


जल्द शुरू करने का दावा
हमीदिया अस्पताल के अधीक्षक डॉ. सुनित टंडन ने बताया कि रोबोटिक सर्जरी को लेकर तैयारी आखिरी पड़ाव पर है। जल्द ही इसे शुरू करने की तैयारी है। जल्द ही इसकी जानकारी दे दी जाएगी। रोबोटिक सर्जरी को लेकर काम काफी समय से चल रहा है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed