फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Remembering Arjun Singh Gathering of Indian and foreign poets Manzar Bhopali and many honoured awards

Bhopal News: याद ए अर्जुन सिंह...देसी विदेशी शायर कवियों की महफिल, अवार्ड से नवाजे जाएंगे मंजर भोपाली समेत कई

Fri, 25 Oct 2024 05:06 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 25 Oct 2024 05:06 PM IST
सार

मुशायरा आयोजन के दौरान भोपाल शहर की शान कहे जाने वाले अंतरराष्ट्रीय शायर मंजर भोपाली का नागरिक सम्मान किया जाएगा। उनके अलावा शहर को खास सौगात और सुविधा देने वाले कई व्यक्ति भी सम्मान से नवाजे जाएंगे।

विज्ञापन
Bhopal Remembering Arjun Singh Gathering of Indian and foreign poets Manzar Bhopali and many honoured awards
याद ए अर्जुन सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में गरीबों को मकानों के पट्टे और विद्यार्थियों को जनरल प्रमोशन जैसे नायाब तोहफे देने से चर्चित रहे पूर्व मुख्यमंत्री स्व अर्जुन सिंह की याद में हर साल सजने वाली मुशायरा महफिल इस बार भी सजाई जाएगी। 5 नवंबर की शाम सजने वाली इस महफिल ए खास में देश विदेश के नामवर शायर और कवि अपना कलाम पेश करेंगे। इस मुशायरा आयोजन के दौरान शहर की शान कहे जाने वाले अंतरराष्ट्रीय शायर मंजर भोपाली का नागरिक सम्मान भी किया जाएगा। उनके अलावा शहर को खास सौगात और सुविधा देने वाले कई व्यक्ति भी सम्मान से नवाजे जाएंगे।

विज्ञापन


कार्यक्रम आयोजक संस्था 
अर्जुन सिंह सद्भावना मंच, मध्यप्रदेश का यह आयोजन सेंट्रल लाइब्रेरी ग्राउंड में किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में बहरीन और मिस्र से आए शायर भी अपना कलाम पेश करेंगे। इनमें अनवर कमाल,बहरीन और डॉ वला जमाल मिस्र शामिल हैं। इनके अलावा देश के नामवर शायर प्रोफ़ेसर वसीम बरेलवी लखनऊ, अरुण जैमिनी (हास्य) हरियाणा, डॉ. नवाज़ देवबंदी देवबंद, जौहर कानपुरी कानपुर, चरण सिंह "बशर" लखनऊ, प्रोफ़ेसर "शहपर" रसूल दिल्ली, मंज़र भोपाली भोपाल, शबीना अदीब कानपुर, सबा बलरामपुरी लखनऊ, "कलीम" समर टुन्न (मिज़ाह) बदायूँ, डॉ ज़िया टोंकी राजस्थान, कपिल जैन (हास्य) यवतमाल, सतलज राहत इंदौर, क़ाज़ी मलिक नवेद भोपाल अपने कलाम के साथ कार्यक्रम की रौनक बनेंगे। कार्यक्रम की निजामत मुजफ्फर नगर के शायर रियाज़ साग़र करेंगे। कार्यक्रम में उप्र के पूर्व मंत्री जफर नकवी, चरणदास महंत, डॉ गोविंद सिंह, आरिफ मसूद, आतिफ अकील, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल के अलावा कई मेहमान मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


होगा कई का सम्मान
अर्जुन सिंह सद्भावना मंच के संयोजक डॉ महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान अंतरराष्ट्रीय मंचों पर शहर, प्रदेश और देश का नाम रोशन करने वाले शायर मंजर भोपाली का नागरिक सम्मान भी इस आयोजन के दौरान किया जाएगा। कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मान से नवाजे जा चुके मंजर भोपाली के लिए अपने शहर में होने वाला यह एजाज कुछ खास माना जा रहा है। उनके अलावा ढाई लाख से अधिक हार्ट सर्जरी कर चुके डॉ वायके मिश्रा, एवरेस्ट विजेता मेघा परमार, कन्हैया कुमार आदि को भी इस मंच पर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहत की जगह सरलज
याद ए अर्जुन सिंह के बरसों पुराने आयोजन में मरहूम शायर डॉ राहत इंदौरी अपने जीवनकाल में सतत मौजूदगी बनाए रहे हैं। वे इस आयोजन की शिरकत के लिए अपने बड़े आयोजनों की तारीखों को छोड़ने में भी कोताही नहीं करते थे। उनके दुनिया से विदा होने के बाद अब उनकी विरासत बेटे सरलज राहत के हाथों में है। राहत तो नहीं, लेकिन याद को मंच पर जिंदा और ताजा रखने की काबिलियत सतलज में है। इसी धारणा के साथ आयोजकों ने सतलज को कार्यक्रम का हिस्सा बनाया है।


इकबाल मैदान से सेंट्रल लाइब्रेरी ग्राउंड तक
याद ए अर्जुन सिंह का आयोजन बरसों तक पुराने शहर के स्थापित मंच इकबाल मैदान पर सजता रहा है। लेकिन पिछले कुछ समय से प्रशासनिक तौर पर इस मैदान में सार्वजनिक आयोजन की अनुमति नहीं दी जा रही है। इसके चलते शहर के बड़े आयोजन यहां वहां बिखर गए हैं। याद ए अर्जुन सिंह ने अपने लिए नया ठिकाना सेंट्रल लाइब्रेरी ग्राउंड को बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed