फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Relief for passengers travelling on Holi festival, 5 pairs of special trains will run from West Centra

Bhopal: होली पर्व पर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत, पश्चिम मध्य रेलवे से चलेंगी 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेन

Fri, 28 Feb 2025 06:55 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 28 Feb 2025 06:55 PM IST
सार

special trains: होली पर्व के दौरान यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए पश्चिम मध्य रेलवे से 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेन चालाएगी। रेलयात्री किसी भी कंप्यूटरीकृत आरक्षण केन्द्र या ऑनलाइन आईआरसीटीसी की वेबसाइट से इन होली स्पेशल ट्रेनों के आरक्षण सुविधा का लाभ उठा सकते है। 

विज्ञापन
Bhopal: Relief for passengers travelling on Holi festival, 5 pairs of special trains will run from West Centra
भारतीय रेलवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली पर्व पर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। वेटिंग क्लीयर करने के उद्देश्य से पश्चिम मध्य रेलवे से 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है। रेलयात्री किसी भी कंप्यूटरीकृत आरक्षण केन्द्र या ऑनलाइन आईआरसीटीसी की वेबसाइट से इस होली स्पेशल ट्रेनों के आरक्षण सुविधा का लाभ उठा सकते है। जानकारी के लिए बतादें कि 14 मार्च को होली पर्व मनाया जाएगा। 
विज्ञापन


ये स्पेशल ट्रेन चलेगी
1) गाड़ी संख्या 02186/02185 रीवा-रानी कमलपति-रीवा सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 02-02 ट्रिप :- गाड़ी 02186 रीवा से रानी कमलापति स्पेशल ट्रेन 08 एवं 12 मार्च 2025 को रीवा से दोपहर 12:30 बजे प्रस्थान कर उसी दिन रात में 21:10 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुँचेगी। इसी प्रकार गाड़ी 02185 रानी कमलापति से रीवा स्पेशल ट्रेन 08 एवं 12 मार्च 2025 को रानी कमलापति स्टेशन से रात 22:15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 07:30 बजे रीवा स्टेशन पहुंचेगी।
विज्ञापन


2) गाड़ी संख्या 01704/01703 रीवा-रानी कमलपति-रीवा स्पेशल ट्रेन 1-1 ट्रिप :- गाड़ी 01704 रीवा से रानी कमलापति स्पेशल ट्रेन 16 मार्च 2025 को रीवा से सायं 18:45 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन भोर में 04:30 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी 01703 रानी कमलापति से रीवा स्पेशल ट्रेन 17 मार्च 2025 को रानी कमलापति स्टेशन से सुबह 06:15 बजे प्रस्थान कर उसी दिन सायं 17:10 बजे रीवा स्टेशन पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


3) गाड़ी संख्या 01705/01706 जबलपुर-दानापुर-जबलपुर स्पेशल ट्रेन 1-1 ट्रिप :- गाड़ी 01705 जबलपुर से दानापुर स्पेशल ट्रेन 11 मार्च 2025 को जबलपुर से रात 19:40 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन सुबह 08:45 बजे दानापुर स्टेशन पहुँचेगी। इसी प्रकार गाड़ी 01706 दानापुर से जबलपुर स्पेशल ट्रेन 12 मार्च 2025 को दानापुर स्टेशन से सुबह 11:45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन भोर 03:40 बजे जबलपुर स्टेशन पहुंचेगी।

4) गाड़ी संख्या 09817/09818 कोटा-दानापुर-कोटा स्पेशल ट्रेन 02-02 ट्रिप :- गाड़ी 09817 कोटा से दानापुर स्पेशल ट्रेन 08 एवं 15 मार्च 2025 को कोटा से रात 21:05 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन सायं 18:30 बजे दानापुर स्टेशन पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी 09818 दानापुर से कोटा स्पेशल ट्रेन 09 एवं 16 मार्च 2025 को दानापुर स्टेशन से रात 21:15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रात्रि 22:25 बजे कोटा स्टेशन पहुंचेगी। 


5) गाड़ी संख्या 01663/01662 रानी कमलापति-दानापुर-रानी कमलापति स्पेशल ट्रेन 2-2 ट्रिप :- गाड़ी 01663 रानी कमलापति से दानापुर स्पेशल ट्रेन 12 एवं 15 मार्च 2025 को रानी कमलापति से दोपहर 14:25 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन सुबह 08:45 बजे दानापुर स्टेशन पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी 01662 दानापुर से रानी कमलापति स्पेशल ट्रेन 13 एवं 16 मार्च 2025 को दानापुर स्टेशन से सुबह 11:45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 09:50 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी। 

नोट यात्री सुविधा का लाभ लेते हुए होली स्पेशल ट्रेन के ठहराव की विस्तृत जानकारी स्टेशन, रेल मदद 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed